एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर हमले से भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी को बताया 'झूठों का सरदार'

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह कांग्रेस ‘श्मशान-कब्रस्तान और बांटने की राजनीति’ नहीं करती, बल्कि सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है.

नई दिल्ली: पीएम मोदी के राहुल गांधी पर हमला बोलने के बाद कांग्रेस की तरफ से आपत्तिजनक बयान आया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार और धृतराष्ट्र बताया है. आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक के बहाने राहुल गांधी का नाम लिए बिना हमला बोला. प्रधामंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है, लेकिन ये नहीं बताते क्या सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है या महिलाओं की भी है?

सुरजेवाला ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की प्रतिक्रिया में कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, ''हार के डर से अपना आपा खोए मोदी जी आज पसीना पोंछ पोंछ कर समाज में नफरत और बंटवारे का जहर घोलते नजर आए. सच तो यह है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से बदले की आग में वो धृतराष्ट्र की तरह अंधे जो चुके हैं.''

सुरजेवाला ने कहा, ''जुमलों की कश्ती में सवार झूठों के सरकार मोदी जी अपनी नाकामियों के चलते घबराए और बौखलाए हुए हैं. पीएम पद की मर्यादा को दरकिनार वो आज राहुल गांधी और डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम पर झूठ गढ़कर देश को बरगलाते नजर आए हैं. लेकिन वो जान लें कि गोडसे के उत्तराधिकारी कभी भी गांधीवादी विचारधारा को नहीं हरा सकते. सीमा पर वार कब रुकेगा, नारी पर अत्याचार कब रुकेगा, अच्छे दिन कब आएंगे. लेकिन अब लगता है कि जब मोदी जी सत्ता से जाएंगे तब अच्छे दिन आएंगे.''

प्रधानमंत्री ने क्या कहा था? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैंने अखबार में पढ़ा, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने ये कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है. पिछले दो दिन से इस पर चर्चा चल रही है, मुझे इस पर आशचर्य नहीं है. क्योंकि स्वंय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुस्लिमों का है. मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है या महिलाओं की भी है. क्या मुस्लिम महिलाओं की इज्जत, सम्मानऔर हक के लिए कोई जगह है क्या? संसद में कानून रोक कर बैठ जाते हैं, संसद चलने नहीं देते हैं.''

कांग्रेस का पलटवार- पीएम बताएं अखबार है किसका? कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि जिस अखबार में खबर छपी है वो किसका है? वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह कांग्रेस ‘श्मशान-कब्रस्तान और बांटने की राजनीति’ नहीं करती, बल्कि सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget