एक्सप्लोरर

सेना प्रमुख के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राशिद अल्वी बोले- जल्द रिटायर होने वाले हैं इसलिए ऐसा बोल रहे

आर्मी चीफ से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर औ पीकोके को लेकर सावधान किया था. राजनाथ सिंह ने कहा था कि 1971 की गलती मत दोहराना वरना PoK का क्या होगा समझ लेना.

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कल कहा था कि गिलगित-बाल्टिस्तान जम्मू कश्मीर के ही हिस्से हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पीओके पर पाकिस्तान का नहीं बल्कि आतंकवादियों का नियंत्रण है. सेना प्रमुख के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि सेना प्रमुख जल्द रिटायर होने वाले हैं, इसीलिए ऐसे बयान दे रहे हैं.

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, ''सेना प्रमुख को राजनीतिक बयान नहीं देना चाहिए. सेना प्रमुख को सरकार से अनुमति लेनी चाहिए और पीओके पर हमला कर उसे वापस लेना चाहिए. केवल बयान देने से मसला हल नहीं होगा. मुझे लगता है कि वह जल्द ही रिटायर होने वाले हैं.''

सेना प्रमुख ने क्या कहा था? सेना प्रमुख ने कहा, ''जब हम जम्मू और कश्मीर कहते हैं, तो जम्मू और कश्मीर के पूर्ण राज्य में पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान भी शामिल हैं. पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान एक अधिकृत क्षेत्र बन गया है. एक ऐसा क्षेत्र जो जिस पर हमारे पश्चिमी पड़ोसी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है.''

बिपिन रावत ने कहा, ''जिस क्षेत्र पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, उसे पाकिस्तानी प्रशासन नियंत्रित नहीं करता बल्कि इसे आतंकवादी नियंत्रित करने हैं. पीओके वास्तव में एक आतंकवादियों के नियंत्रिण वाला देश या फिर पाकिस्तान का आतंकवादी नियंत्रिण वाला हिस्सा है.''

सेना को मजबूत करने की बात करते हुए आर्मी चीफ ने कहा, ''मैं विश्वास दिलाता हूं कि अमेरिका की सिग सॉयर रायफल जो इस वक्त दुनिया की सबसे अच्छी राइफल है, इस साल के आखिर तक हमारी सेना के जवानों के पास होगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget