एक्सप्लोरर

झारखंड में राहुल ने की साइकिल की सवारी, कोयला ढोने वाले मजदूरों से जाना हाल, पूछा- कितनी होती है कमाई?

Congress Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' धीरे-धीरे देश के अलग-अलग राज्यों से गुजर रही है. वर्तमान में राहुल की ये यात्रा झारखंड की राजधानी रांची पहुंची हुई है.

Rahul Gandhi in Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची में पहुंचे हुए हैं. राहुल दो फरवरी को झारखंड के पाकुड़ पहुंचे थे, जहां से धनबाद, बोकारो और रामगढ़ होते हुए राहुल रांची पहुंचे हैं. कांग्रेस नेती की यात्रा चार फरवरी को रामगढ़ पहुंची थी, जहां से शाम को वह रांची के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने रास्ते में कोयला ढोने वाले मजदूरों से बात की और उनका कमाई के बारे में जाना. 

राहुल ने मजदूरों से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर भी किया है, जिसमें उन्हें उनसे बात करते हुए और साइकिल चलाते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता ने लिखा, 'साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है. बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता. इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा.'

राहुल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

रांची में राहुल के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई नजर आई है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा लेकर राहुल का इंतजार करते हुए देखा गया है. शहर में राहुल और कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग्स और बोर्ड लगाए गए हैं. रांची जाते वक्त रास्ते में राहुल गांधी चुत्तुपलू वैली के शहीद स्थल पर भी रुकी. राहुल ने यहां पर शहीद टिकैत उमराव सिंह और शाहिद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दोनों शहीदों को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. 

कैसा रहेगा आज का कार्यक्रम? 

राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के साथ रांची जिले के इरबा पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से बातचीत करने वाले हैं. लंच के बाद राहुल अपनी यात्रा के साथ रांची के शहीद मैदान में जाएंगे. यहां पर वह एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस जनसभा के लिए भारी भीड़ जुट रही है. राहुल ने रविवार को ही कहा था कि कांग्रेस 'जल, जंगल, जमीन' पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ खड़ी है. 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने BJP पर लगाया झारखंड में सरकार ‘चोरी’ करने की कोशिश का आरोप, बोले- 'कांग्रेस ने जनादेश की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget