एक्सप्लोरर

Jharkhand: राहुल गांधी ने BJP पर लगाया झारखंड में सरकार ‘चोरी’ करने की कोशिश का आरोप, बोले- 'कांग्रेस ने जनादेश की...'

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा रोजगार चाहता है. बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बेरोजगारी की बीमारी फैलाई है. इस नयी बीमारी ने भारतीय युवाओं को संक्रमित कर दिया है.

Rahul Gandhi Allegation On BJP In Jharkhand: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर झारखंड (Jharkhand) में सरकार की ‘चोरी’ की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने जनादेश की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया. गोड्डा (Godda) जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन सरकार को बचाने में कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला.

साथ ही राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी की विचारधारा का विरोध करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. वह बाद में देवघर पहुंचे और कुंवर सिंह चौक पर एक अन्य रैली को संबोधित करने के अलावा प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में ‘रुद्राभिषेक’ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘देश का युवा रोजगार चाहता है. बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बेरोजगारी की बीमारी फैलाई है. इस नयी बीमारी ने भारतीय युवाओं को संक्रमित कर दिया है और उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है.’’ 

राहुल गांधी ने किया ये दावा?
राहुल गांधी ने देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए जाति आधारित गणना कराने पर भी जोर दिया. उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय बढ़ रहा है.’’ मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले होते हुए झारखंड राज्य में प्रवेश की.

कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई. उन्होंने बताया कि यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी और धनबाद के टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी. झारखंड में यात्रा दो चरणों में होगी और इस दौरान आठ दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, अपनी गिरफ्तारी को किया चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल
गिरिडीह: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
Pakur News: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
पाकुड़: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
Giridih News: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
गिरिडीह: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
Embed widget