एक्सप्लोरर

'जादू से 1 करोड़ लोग आ गए...हम सभी को पकड़ लेंगे, राजस्थान-बिहार की वेबसाइट बंद', चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए.

कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है. उन्होंने शुक्रवार को बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीत जाता है, लेकिन 4 महीने बाद बीजेपी विधानसभा चुनाव जीत जाती है. हमने पता लगाया है कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है. उन्होंने कर्नाटक और बिहार का भी जिक्र किया. राहुल ने चुनाव आयोग पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया.

राहुल ने महाराष्ट्र और कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पता लगाया तो जानकारी मिली कि 1 करोड़ नए लोगों ने वोट डाला है. उन्होंने कहा, ''जो लोग लोकसभा में वोट डालने नहीं आए थे, वे 1 करोड़ लोग जादू से वोटिंग करने आ गए. इन बढ़े हुए वोट के सहारे इन्होंने चुनाव जीता. हमें पता था कि दाल में कुछ काला है. कर्नाटक में भी हम लोकसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत रहे थे, लेकिन हम केवल 9 सीट जीते. यह भी फर्जी तरीके से हुआ था. हमने पता लगाया है, लेकिन चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं दे रहा है.''

राहुल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

राहुल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी और चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. हर हिंदुस्तानी नागरिक को हमारा संविधान वोट का अधिकार देता है. हमें इसकी रक्षा करनी है. हमने संविधान की भी रक्षा की थी, पिछले चुनाव में भाजपा ने संविधान पर हमला किया था. बीजेपी सरकार हर संवैधानिक संस्थान को त्म करना चाहती है.''

संविधान पर हमला कर रहे चुनाव आयोग के अधिकारी - राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन को लेकर कहा, ''हमारी चुनाव आयोग से मांग है कि हमें वोटिंग की पूरी वीडियोग्राफी दे. हम यह साबित कर देंगे कि इन्होंने वोटों की चोरी की है और केवल कर्नाटक में ही नहीं पूरे देश में यही किया है. चुनाव आयोग बीजेपी का नहीं है, यह देश का संस्थान है. चुनाव आयोग के सभी अफसर संविधान पर हमला कर रहे हैं.''

राहुल का आरोप - 'चुनाव आयोग ने बंद की वेबसाइट्स'

उन्होंने कहा, ''नरेंद्र मोदी केवल 25 सीटों की वजह से प्रधानमंत्री बने हैं और हमें अगर इलेक्ट्रॉनिक डाटा मिल जाए तो यह साबित कर देंगे को मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं. 25 सीटें ऐसी हैं जो केवल 35 हजार के मार्जिन से भाजपा ने जीती हैं. मैं अकेला यह सवाल नहीं कर रहा, हिंदुस्तान की सभी विपक्षी पार्टियां यही सवाल कर रही हैं. चुनाव आयोग ने वेबसाइट्स को बंद कर दिया. राजस्थान, बिहार की वेबसाइट बंद कर दी हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget