एक्सप्लोरर

'बीजेपी से बड़ी फेक न्यूज की फैक्ट्री दुनिया में कोई नहीं है, खुद पीएम झूठ बोलते हैं', सुप्रिया श्रीनेत

Supriya Shrinate On BJP: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, " फेक न्यूज के सबसे बड़े सरगना BJP IT Cell हेड हैं. हर बार इनका झूठ पकड़ा जाता है. झूठ फैलाने का काम BJP सरकार के मंत्री करते हैं."

Congress Press Conference: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार (8 अप्रैल) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें पार्टी ने मोदी सरकार के लाए जा रहे आईटी नियम संशोधन बिल को लेकर आलोचना की. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,  इस देश के मीडिया को पीएमओ का चपरासी नियंत्रित करता है, अब इस नियम की वजह से सरकार सोशल मीडिया पर भी आवाजों को दबाने का काम करेगी.

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप कोई असहज सवाल सरकार के सामने उठाते हैं तो अब ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप तमाम ऐसे प्लेटफॉर्म पर सरकार ने अपने आप को एकाधिकार दे दिया है एक छत्र राज दे दिया है कि वो उनसे कह कर उस न्यूज़ को हटा सकती है.

'विपक्ष एक साथ खड़े होने से सरकार बौखला जाती है'

अभी-अभी बजट सत्र की समाप्ति हुई है और आजाद हिंदुस्तान की 75 साल की राजनीति में पहली बार सत्ता पक्ष ने सदन का विरोध किया और सत्ता पक्ष ने सदन नहीं चलने दिया. इसके साथ ही एक संयुक्त विपक्ष ने एक स्वर में इस सरकार को घेरा और अडानी महाघोटाले पर जेपीसी की बात की.

हमारे सांसद ईडी जा रहे थे और 200 सांसदों को रोकने के लिए 2000 पुलिस वाले लगाए. हमारे संसद में धरना देने पर मार्शल आते हैं. हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं. सदन की सबसे सशक्त आवाज (राहुल गांधी) को सदन से बाहर कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि समूचा विपक्ष एक साथ खड़ा होता है तो सरकार बौखला जाती है.

राहुल जी के सवालों से ये सरकार बैकफुट पर है, इसलिए ये हर उस आवाज का दमन करना चाहती है जो खड़े होकर इनसे सवाल पूछे. मुझे खेद के साथ कहना पड़ता है जब अधिकांश मीडिया को पीएमओ का एक चपरासी व्हाट्सएप के माध्यम से चलाने की जुर्रत करता है. तो ऑल्टरनेट मीडिया, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया पर खबरें आती हैं आज इस सरकार ने उन आवाजों के दमन की भी बात की.

'सोशल मीडिया पर सरकार को एक छत्र राज दे दिया है'

इसमें आप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म, आपके चैनल्स के, अखबारों के डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं. आईटी अमेंडमेंट रूल इस सरकार ने नोटिफाई कर दिया है. ये जनवरी में ड्राफ्ट निकाला गया था और कंसल्टेंट्स की बात की गई थी. इसके बावजूद कोई व्यापक चर्चा इस पर नहीं हुई. जो स्टेक होल्डर्स हैं वो इस चर्चा से संतुष्ट नहीं हैं. इसके बाद भी रातों रात इसे नोटिफाई कर दिया जाता है.

ये आईटी अमेंडमेंट रूल तब नोटिफाई किया जा रहा है जब आईटी एक्ट 2021 पहले से ही कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट के सामने है उसे अभी इस पर चर्चा करनी है और उसका संज्ञान लेना है. तो ऐसी क्या जल्दी है? और जो जनवरी में आया था उसमें फेक न्यूज के खिलाफ पीआईबी फैक्ट चेक करेगा अब और भी बड़ी बात कह दी गई है.

फेक न्यूज या मिस इंफॉर्मेशन जो केंद्र सरकार के खिलाफ है उस पर एक इंडिपेंडेट यूनिट जो सरकार के तहत रहेगी बॉडी वो फैक्ट चेक करेगी. सरकार ही कोतवाल है, सरकार ही मुजरिम है, सरकार ही जज है सरकार ही सब कुछ अपने बारे में करेगी. अगर आप कोई असहज सवाल सरकार के सामने उठाते हैं तो अब ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप तमाम ऐसे प्लेटफॉर्म पर सरकार ने अपने आप को एकाधिकार दे दिया है एक छत्र राज दे दिया है कि वो उनसे कह कर उस न्यूज़ को हटा सकती है.

आईटी अमेंडमेंट रूल हुआ नोटिफाई

दरअसल भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 6 अप्रैल, 2023 को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) संशोधन नियम, 2023 (Technology (Intermediary Guidelines And Digital Media Ethics Code) Amendment Rules, 2023) की अधिसूचना जारी की.

साल 2023 का ये संशोधन (MeitY) को केंद्र सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को सूचना देने की शक्ति देता है. ये केंद्र सरकार के किसी भी व्यवसाय के संबंध में फेक या गलत या भ्रामक ऑनलाइन सामग्री की पहचान करेगी. आईटी नियम संशोधन केंद्र सरकार को उसके बारे में सोशल मीडिया में 'फेक न्यूज' की पहचान करने का हक देता है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: 'किच्चा सुदीप ने खुद बनाई पहचान, विरासत में नहीं मिली', बीजेपी का तंज- जहां कांग्रेस वहां करप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget