एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'किच्चा सुदीप ने खुद बनाई पहचान, विरासत में नहीं मिली', बीजेपी का तंज- जहां कांग्रेस वहां करप्शन

BJP-Congress PC: एक तरफ गौरव भाटिया ने भारत जोड़ो यात्रा, स्वरा भास्कर और किच्चा सुदीप को लेकर अपनी बाते कहीं तो वहीं दूसरी तरफ गौरव वल्लभ ने बसवराज बोम्मई सरकार और मोदी सरकार दोनों को आड़े हाथ लिया.

BJP-Congress PC: बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्ट पार्टी बताया है. उधर, कांग्रेस की तरफ से पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक में बीजेपी की सरकार पर जमकर हमला बोला है. एक तरफ गौरव भाटिया ने भारत जोड़ो यात्रा, स्वरा भास्कर और किच्चा सुदीप को लेकर अपनी बाते कहीं तो वहीं दूसरी तरफ गौरव वल्लभ ने बसवराज बोम्मई सरकार और मोदी सरकार दोनों को आड़े हाथ लिया. आइये जानते हैं दोनों ने अपनी-अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा है?

गौरव भाटिया की पीसी
हाल ही में हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के शामिल होने को लेकर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आपकी भारत जोड़ो यात्रा, जो भारत तोड़ो यात्रा थी. वहां तो स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री आई थी, जो उन लोगों के साथ खड़ी रहती हैं जो भारत के खिलाफ नारे लगाते हैं.

कन्नड़ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप को लेकर उन्होंने कहा कि किच्चा सुदीप ने अपनी पहचान खुद बनाई है, उन्हें ये पहचान विरासत में नहीं मिली है. जहां कांग्रेस है, वहां करप्शन है. सुदीप ने अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग किया है. सुदीप को इसलिए टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि सुदीप के प्रभाव से निचला वर्ग उन्हें वोट नहीं करेगा. बता दें हाल में ही कर्नाटक चुनाव में किच्चा सुदीप ने सीएम बोम्मई और बीजेपी को समर्थन देने की बात की थी.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गौरव भाटिया ने आगे कहा कि जो लोग भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, उन्हें ये कहते हैं कि उनके अभिव्यक्ति की आजादी है. न्यायालय ने जो अभी जोरदार थप्पड़ दिया लगता है उसकी गूंज अभी तक सुनाई दे रही है. कोर्ट ने कहा था कि अपनी राजनितिक विचारधारा को कोर्ट में न लाएं.

कर्नाटक सरकार पर गौरव वल्लभ की पीसी 

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बसवराज बोम्मई पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आरक्षण पर बोम्मई सरकार कुछ कहती है और मोदी सरकार कुछ और कह रही है. ये ऐसी डबल इंजन की सरकार है जो दोनों को दो-दो दिशा में खिंच रही है. बोम्मई सरकार ने पिछड़े लोगों के साथ मजाक किया है. बोम्मई सरकार ने चुनाव से कुछ महीने पहले ये क्यों किया, क्योंकि इन्हें लगा कि हम यहां हार रहे हैं. अगर बोम्मई सरकार को आरक्षण देना ही था तो पहले क्यों नहीं दिया, 90 दिन पहले आपको आरक्षण की याद क्यों आई.

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में वोटिंग होनी है और 13 मई को चुनावी नतीजे आएंगे. कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों में वर्तमान में सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 119, कांग्रेस के पास 75 और जेडीएस के पास 28 सीटें हैं. राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: कर्नाटक की इन 31 विधानसभा सीटों पर है हिंदुत्व का बोलबाला, बीजेपी कर रही इतिहास दोहराने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget