एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का मोदी सरकार और RSS पर हमला, बोले- देश नागपुर से चल रहा है

राहुल गांधी ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी पर कहा कि देश में दो तरह का विजन है. एक केंद्रित है और दूसरा सभी को जगह देता है. पहला एक ही विचारधारा को मानता है जो नागपुर का है.

कोच्चि (केरल): भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है. केरल बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे राहुल ने कहा कि आज देश नागपुर से चल रहा है. हम एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. ध्यान रहे की आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में है.

राहुल गांधी ने कोच्चि में कहा, ''देश में दो तरह का विजन है. एक केंद्रित है और दूसरा सभी को जगह देता है. पहला एक ही विचारधारा को मानता है जो नागपुर का है. आज देश नागपुर से चल रहा है. दूसरा सभी विचारों, संस्कृति का सम्मान करता है. हम इसके लिए लड़ाई जारी रखेंगे. हम सभी विपक्षी दल एक साथ रहेंगे.''

इससे पहले कल राहुल ने पांच शख्स की गिरफ्तारी पर कहा था, ‘‘भारत में अब सिर्फ एकमात्र एनजीओ के लिए जगह है और वह आरएसएस है. दूसरे सभी एनजीओ को बंद कर दो. सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दो और शिकायत करने वालों को गोली मार दो. न्यू इंडिया में स्वागत है.’’

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में ही नहीं पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कवि वरवर राव, जानें उनके बारे में

महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में कल पुलिस ने मुंबई, पुणे, गोवा, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 10 जगहों पर छापेमारी की. पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवाजीराव बोडखे ने कहा कि हमने वरवर राव, वेर्नोन गोंजाल्वेज, अरुण परेरा, सुधा भारद्वाज और गौतम नौलखा को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तारियों का कई सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व पूर्व नौकरशाहों ने विरोध किया है.

गौरतलब है कि भीमा-कोरेगांव, दलित इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. जहां पेशवा और अंग्रेजों के बीच लड़ाई हुई जिसमें दलितों ने अपने अत्याचार का बदला लेने के लिए अंग्रेजों का साथ दिया. इसी लड़ाई के 200 साल पूरे होने पर दलित इकट्ठा हुए और इसी दौरान हिंसा हो गई. पुलिस का दावा है कि 31 दिसंबर को एल्गार परिषद कार्यक्रम में दिए गए भाषण ने हिंसा भड़काई. इसी हिंसा के आरोप में सभी को गिरफ्तार किया गया है.

भीमा कोरेगांव हिंसा: प्रोफेसर, वकील, मानवाधिकार कार्यकर्ता, IIT टॉपर रह चुकी हैं सुधा भारद्वाज

भीमा कोरेगांव हिंसा: गिरफ्तार प्रोफेसर सुधा भारद्वाज की रिमांड पर पुलिस को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget