एक्सप्लोरर

'नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, जेडीयू-बीजेपी गठबंधन अवसरवादी', बिहार में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट को लेकर खरगे ने कहा, ‘यह कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए किया गया है.'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और जेडीयू गठबंधन  को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल कुर्सी के लिए पाला बदलते हैं.

बक्सर के डलसागर स्टेडियम में रविवार (20 अप्रैल, 2025) को पार्टी की ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने जेडीयू और बीजेपी के सत्तारूढ़ गठबंधन को अवसरवादी करार दिया. खरगे ने बिहार के लोगों से इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को सत्ता से बाहर करने की अपील की.

'नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन अवसरवादी'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार और बीजेपी का अवसरवादी गठबंधन राज्य के लोगों के लिए अच्छा नहीं है. नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी (मुख्यमंत्री पद) के लिए पाला बदलते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू प्रमुख ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा से हाथ मिला लिया है.

'बिहार के 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का क्या हुआ' ?
खरगे ने सवाल करते हुए कहा, 'बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के प्रधानमंत्री मोदी के वादे का क्या हुआ.' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं. खरगे ने दावा किया, ‘बिहार के लोगों को नीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 अगस्त 2015 को बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?’

'हमारे नेताओं को डराया नहीं जा सकता है'
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट को लेकर खरगे ने कहा,‘यह कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए किया गया है. हमारे नेताओं को डराया नहीं जा सकता है. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी.’

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के पक्ष में नहीं है. उन्होंने दावा किया, ‘वे गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं. वे (आरएसएस-भाजपा) समाज की बेहतरी के बारे में नहीं सोच सकते. वे जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने में विश्वास करते हैं.’ उन्होंने कहा कि संसद से पारित किया गया वक्फ कानून बीजेपी, आरएसएस की समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की साजिश है.

ये भी पढ़ें:

'पीएम मोदी और बीजेपी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं', बिहार में आयोजित जनसभा में बोले खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget