एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी और बीजेपी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं', बिहार में आयोजित जनसभा में बोले खरगे

आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, 'महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुष की गोडसे ने हत्या कर दी थी. उसी गोडसे की BJP के लोग आज पूजा करते हैं.'

बिहार में इसी साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बिहार के बक्सर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड की शुरुआत की थी. इसके अलावा, नवजीवन अख़बार और कौमी आवाज़ भी शुरू किया गया था. इन अख़बारों को शुरू करने का मकसद देश को आजाद कराना, देश की जनता को जागरूक करना और लोगों की आवाज अंग्रेजी हुकूमत तक पहुंचाना था. नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी को डराना चाहते हैं, लेकिन हम न डरने वाले हैं, न ही झुकने वाले हैं.'  

'हमें दुश्मन की तरह देखते हैं'
खरगे ने कहा, 'पीएम मोदी और बीजेपी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं. जिस तरह से उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी को परेशान करने और पार्टी को खत्म करने के लिए है.' उन्होंने आगे कहा, 'गांधी परिवार किसी के सामने झुकने वाला नहीं है. वे देश के लिए लड़ते रहेंगे, ये सब लड़ाकू हैं और इन्होंने देश के लिए बहुत काम किया है.' 

'नरेंद्र मोदी सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलते हैं'
उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने 18 अगस्त, 2015 को लोगों से पूछा था कि बताइए बिहार के लिए कितने का पैकेज दूं? फिर उन्होंने बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने का वादा किया था. मुझे लगता है शायद आपको यह पैकेज मिल गया होगा, लेकिन सच ये है कि नरेंद्र मोदी की ये बात भी झूठी निकली. यानि कि नरेंद्र मोदी सिर्फ और सिर्फ झूठ ही बोलते हैं.'

'BJP के लोग गोडसे की पूजा करते हैं'
आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, 'महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुष की गोडसे ने हत्या कर दी थी. उसी गोडसे की BJP के लोग आज पूजा करते हैं. RSS के लोग अंग्रेजों के एजेंट थे. उनकी नौकरी करते थे और समय- समय पर माफीनामा लिखते थे, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उन्हीं से जाकर मिल गए, जिनके पुरखों ने गांधी जी की हत्या कर दी थी.'

खरगे ने कहा, 'देश की एकता के लिए इंदिरा जी और राजीव गांधी जी शहीद हो गए. जवाहरलाल नेहरू जी खुद कई साल जेल में रहे और ऐसे परिवार को नरेंद्र मोदी डराना चाहते हैं. RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को डराना चाहते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, अपनी जान देने से भी नहीं कतराए.' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए बनी है, इनका बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है.

ये भी पढ़ें:

वक्फ पर AIMPLB ने बनाया 'बत्ती गुल' प्लान, ओवैसी बोले- हम सिर नहीं झुकाएंगे; हैदराबाद में जुटे मुस्लिम नेता और धर्मगुरु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget