एक्सप्लोरर

Congress Attack PM Modi: 'बीजेपी वॉशिंग मशीन', खरगे का पीएम मोदी पर वार, बोले- उन्हें जवाब दो, जो ये नहीं पूछते आप आम कैसे खाते हैं

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा, क्या आप भ्रष्टाचार के संयोजक हैं? क्या बीजेपी वॉशिंग मशीन है?

Mallikarjun Kharge Attacked PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर आज (29 मार्च) निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट करके उनको कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की. खरगे ने अपने ट्वीट में सवाल करके पूछा, अडानी की कंपनी में लगाए गए 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? उन्होंने पूछा, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि क्या आपके भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के सदस्य हैं?

उन्होंने पूछा कि क्या आप इस गठबंधन के संयोजक है? खरगे ने पीएम को संबोधित करते हुए कहा, आप खुद को भ्रष्टाचार का विरोधी बताकर अपनी छवि चमकाना बंद कर दीजिए. 

खुद के गिरेबान में झांके पीएम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने दूसरे ट्वीट में पीएम पर और कड़े हमले बोलते हुए पूछा, कर्नाटक में आपकी सरकार पर 40% कमीशन के आरोप क्यों है? मेघालय में आप की सरकार ने  भ्रष्टाचारी सरकार के साथ गठबंधन क्यों किया है?  

उन्होंने कहा, राजस्थान में संजीवनी कोऑपरेटिव घोटाले, मध्य प्रदेश के पोषण घोटाले में और छत्तीसगढ़ में नान घोटाले में बीजेपी नेता क्यों शामिल हैं?

क्या बीजेपी वॉशिंग मशीन है?
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, विपक्ष के 95% नेताओं पर सीबीआई-ईडी के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने पूछा, क्या बीजेपी कोई वॉशिंग मशीन है जिसमें धुलकर नेता साफ हो जाते हैं. खरगे ने पीएम को चुनौती देते हुए कहा, अगर आप की 56 इंच की छाती है तो आप जेपीसी बिठा दीजिए और 9 सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की हिम्मत कीजिए. खरगे ने कहा, आप पीएम से ये भी सवाल पूछिए कि आप आम कैसे खाते हैं या आप थकते क्यों नहीं हैं? 

Land For Job Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज फिर लालू परिवार की पेशी, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में 15 मार्च को मिली थी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ड्रोन, AI, मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस और..., भारतीय सेना की नई रणनीति में क्या-क्या?
ड्रोन, AI, मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस और..., भारतीय सेना की नई रणनीति में क्या-क्या?
क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? सरकार से विपक्ष का सवाल
क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? सरकार से विपक्ष का सवाल

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget