एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge: मोदी साहब...कहकर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने जोड़ लिए हाथ, PM से मांगी माफी

Mallikarjun Kharge on PM Modi: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव के समय हमारे घोषणापत्र को एक धर्म विशेष से जोड़ने का काम किया गया. कांग्रेस की शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं की गई.

Mallikarjun Kharge in Rajya Sabha: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार (1 जुलाई) को बेहद ही आक्रामक नजर आए. उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का जिक्र करते हुए राज्यसभा में हाथ जोड़कर माफी मांग ली. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नेता प्रतिपक्ष ने ऐसा क्या कहा कि उन्हें माफी मांगना पड़ गई. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए दिए गए भाषणों का जिक्र कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ को बताया कि किस तरह से कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को एक धर्म विशेष से जोड़ा गया. खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस को हमला बोलते हुए कई विवादित बयान दिए, जिस पर पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की. मगर किसी तरह का कोई भी एक्शन पीएम के खिलाफ नहीं लिया गया.

खरगे ने क्यों जोड़ लिए हाथ?

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सच बोलने वाले अक्सर बहुत ही कम बोलते हैं, झूठ बोलने वाले लेकिन निरंतर हरदम बोलते हैं. एक सच के बाद और सच की जरूरत नहीं होती. एक झूठ के बाद सैकड़ों झूठ आदतन बोलते हैं. ये मोदी साहब की वाणी है. उन्होंने आगे कहा कि इसे सुनकर अगर आपको या किसी को दुख हुआ तो मैं हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं. इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभापति जगदीप धनखड़ की ओर इशारा किया. इस दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने काफी हंगामा भी किया. 

पीएम मोदी ने चुनाव में किया हिंदू-मुस्लिम, लेकिन नहीं हुआ एक्शन: खरगे

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैंने केवल सच बात रखी. सच कोई किसी को डिफेंड नहीं करना होता है. बहुत सारे बयान चुनाव में आए पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने इसको अपने अभिभाषण में संबोधित नहीं किया. चुनाव आयोग ने चुनाव घोषित करते समय कहा था कि कास्ट, धर्म आदि आधारित बातें नहीं होगीं. 300 से ज्यादा बार पीएम मोदी ने मंदिर-मस्जिद, मुस्लिम और बाकी धर्मों की बात की. 224 बार मुस्लिम, पाकिस्तान, समाज बांटने वाली बातें कीं.. हमारा घोषणापत्र एक धर्म विशेष से जोड़ दिया गया.

उन्होंने बताया कि 117 शिकायतें कांग्रेस ने दी, जिसमें 14 शिकायतें पीएम के खिलाफ थीं. मगर उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, उस पर जनता का भरोसा होना चाहिए. पीएम के खिलाफ हमने शिकायत कीं, लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge: 'कभी घमंड मत करना, तकदीर बदलती रहती है...', राज्यसभा में गरजते हुए किससे बोले खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget