एक्सप्लोरर

लोकसभा में और अधिक महिला सांसद होतीं तो पास नहीं होता तीन तलाक विधेयक: कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2017 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सुष्मिता देव ने कहा कि सरकार यह कहते हुए वैवाहिक दुष्कर्म के मुद्दे पर कानून नहीं बना रही है कि इसका दुरुपयोग हो सकता है. सुष्मिता ने पूछा कि क्या तलाक-ए-बिद्दत पर कानून का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा.

नई दिल्ली: तीन तलाक विधेयक में कई कमियां बताते हुए कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि अगर लोकसभा में और अधिक महिला सांसद होतीं तो ये 'त्रुटिपूर्ण विधेयक' कभी पास नहीं होता. उन्होंने सवाल किया कि सरकार संसद में महिला आरक्षण विधेयक क्यों नहीं ला रही है? भारतीय जनता पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी ने 'तत्काल तलाक' का संकेत देते हुए कहा कि विधेयक मुस्लिम महिलाओं को 'तत्काल राहत' देने के लिए लाया गया है.

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2017 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सुष्मिता देव ने कहा कि सरकार यह कहते हुए वैवाहिक दुष्कर्म के मुद्दे पर कानून नहीं बना रही है कि इसका दुरुपयोग हो सकता है. सुष्मिता ने पूछा कि क्या तलाक-ए-बिद्दत पर कानून का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा.

सुष्मिता ने कहा, "महिला समानता एक विचार नहीं है, बल्कि अधिकार है..पूरा देश महिला आरक्षण विधेयक का इंतजार कर रहा है, ऐसा इसलिए नहीं कि हमें आरक्षण की जरूरत है, बल्कि सदन में अगर ज्यादा महिलाएं होतीं तो इस तरह का विधेयक जिसमें बहुत से खामियां है, पारित नहीं होता."

कांग्रेस सांसद ने कहा, "आप वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध करार दिए जाने के लिए तैयार नहीं है...तो क्या यह विधेयक मुस्लिम पुरुषों के खिलाफ दुरुपयोग की संभावनाएं नहीं पैदा करता?" विधेयक का समर्थन करने के बावजूद कांग्रेस ने विधेयक की कमियों को दूर करने के लिए इसे स्थायी समिति को भेजने की मांग की, लेकिन सरकार इससे सहमत नहीं हुई.

सुष्मिता देव ने कहा कि विधेयक में विरोधाभास है और जिक्र किया कि इसमें तीन साल की जेल का प्रावधान है, साथ ही महिला को पति से भरण पोषण के लिए अधिकार दिया गया है. देव ने सवाल किया कि कैसे एक जेल में बंद पति राशि मुहैया कराएगा? उन्होंने सरकार से इस तरह की महिलाओं को सहायता देने के लिए एक कोष बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि विधेयक का प्रावधान पति-पत्नी के बीच समाधान के हर रास्ते बंद कर देगा.

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने सुष्मिता देव के बाद अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि तलाक एक दुखदायी प्रक्रिया है, जिसकी वजह से महिला आजीवन कष्ट झेलती है. सांसद ने कहा, "भगवान न करे किसी महिला को तलाक से गुजरना पड़े." उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को इस प्रथा से तत्काल राहत देने के लिए विधेयक लाया गया है. उन्होंने कहा, "जितनी तेजी से यह तलाक दिया जाता है, उसी तेजी से महिलाओं को राहत देने के लिए सरकार विधेयक लाना चाहती है." उन्होंने कहा कि जब मामला तीन तलाक का है, तो फिर सुलह-सफाई की गुंजाइश ही कहां रह जाती है. मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया और कहा कि देश में इस्लामिक कानून को संहिताबद्ध करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है. आज हमें यह अवसर प्राप्त हुआ है. यदि आज हम इस अवसर को खो देगे तो हमें दूसरा मौका नहीं मिलेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget