एक्सप्लोरर

‘मुझे लगता है कि देश के लिए यही सही’, कांग्रेस के साथ रिश्ते को लेकर बोले सांसद शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब मेरे जैसे लोग यह कहते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए हमें दूसरी पार्टियों के साथ सहयोग करना चाहिए, तो कभी-कभी यह कदम पार्टी को निष्ठा में कमी जैसा लगता है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को कांग्रेस पार्टी से उनके संबंध और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार का सहयोग करने को लेकर बयान दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि किसी भी देश के लोकतंत्र में राजनीति प्रतिस्पर्धा से जुड़ी होती है. कई बार ऐसा भी होता है कि दूसरे दलों के सहयोग को अपनी पार्टी की निष्ठा की कमी के तौर पर देखा जाता है.

दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान एक हाई स्कूल के छात्र के सवाल का जवाब दे रहे थे. छात्र ने थरूर से हाल के समय में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के साथ उनके संबंधों को लेकर सवाल किया. इसमें उनसे विशेष तौर पर पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व के तौर पर अमेरिका की यात्रा पर जाने के बारे में पूछा गया था.

छात्र के सवाल का शशि थरूर ने दिया जवाब

कार्यक्रम में छात्र के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “राजनीति असल में प्रतिस्पर्धा के बारे में होती है. जब मेरे जैसे लोग यह कहते हैं कि हम अपनी पार्टियों का सम्मान करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के हित को देखते हुए हमें दूसरी पार्टियों के साथ भी सहयोग करना चाहिए, तो कभी-कभी पार्टियों को यह कदम निष्ठा में कमी के जैसा लगता है और यही एक बड़ी समस्या बन जाती है.”

उन्होंने कहा, “मैंने हमारे सशस्त्र सेनाओं और हमारी सरकार के समर्थन में जो रुख अपनाया था, उसे लेकर बहुत से लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं. लेकिन मैं अपने रुख पर पूरी तरह से अडिग रहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि देश के लिए यही सही है.”

पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम- थरूर

शशि थरूर ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, “मेरे नजरिए से राष्ट्र सबसे पहले आता है और कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने देश को बेहतर बनाने की ही इच्छा रखती है. पार्टियां तो देश को बेहतर बनाने का बस एक माध्यम हैं. फिर चाहे आप किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों, उस पार्टी का उद्देश्य भी अपने-अपने तरीके से एक बेहतर भारत का निर्माण करना होता है.”

पार्टियों में कितने भी मतभेद हो, देश के लिए सबको एक होना चाहिए- थरूर

कांग्रेस नेता ने कहा, “भले ही पार्टियों के बीच विचारों को लेकर कितने भी मतभेद हों, लेकिन सभी को एक बेहतर और सुरक्षित भारत बनाने के लिए एक होना ही चाहिए.” इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कही हुई बात को भी दोहराया. उन्होंने कहा, “अगर भारत नहीं बचेगा, तो कौन बचेगा?”

यह भी पढ़ेंः मानसून सत्र में 15 बिल संसद में लाएगी सरकार, ऑल पार्टी मीटिंग में बताया; विपक्ष बोला- सीजफायर का क्रेडिट ले रहे ट्रंप, PM मोदी दें जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget