एक्सप्लोरर

Partha Chatterjee: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र- 'पार्थ चटर्जी को बर्खास्त करें'

Bengal SSC Scam: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी को बर्खास्त करने की मांग की है.

Adhir Ranjan Chowdhury Letter to Mamata Banerjee: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले (Bengal SSC Scam) के आरोपी मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को हटाने की मांग की है. इस बाबत उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी से पार्थ चटर्जी को तुरंत बर्खास्त करने का आग्रह किया है.

अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता को भेजे पत्र में लिखा, ''पार्थ चटर्जी , जो वर्तमान में आपकी सरकार के अधीन औद्योगिक राज्य संसदीय मामलों का विभाग संभालते हैं. वह 2014 से 2021 तक शिक्षा मंत्री थे, इस दौरान शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताएं हुईं. यह शिक्षक भर्ती घोटाला एक खुला रहस्य था और बंगाल में हर कोई इसके बारे में जानता था. अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही जांच एजेंसियों ने इस पर कार्रवाई करना शुरू किया. यह पश्चिम बंगाल सरकार पर बहुत बड़ा धब्बा है. मैं आपसे पार्थ चटर्जी को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करने का आग्रह करता हूं ."

वहीं, स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद कल सीएम ममता बनर्जी ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है. सीएम ममता ने कहा, ''अगर कोई चोर है तो तृणमूल कांग्रेस को उस व्यक्ति की परवाह नहीं है. मैंने अपने (पार्टी) लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. मैंने अपने ही विधायकों, सांसदों और मंत्री को बख्शा नहीं है अगर वे कुछ गलत करते हैं लेकिन अगर आप मेरे नाम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं तो याद रखें कि मैं भी कोलतार ढोती हूं.” सीएम ममता ने एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार जानबूझकर किसी भी गलत काम में लिप्त नहीं है और जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जानी चाहिए. तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के महासचिव चटर्जी का बचाव नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- Teacher Recruitment Scam: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को ममता ने बताया बीजेपी की साजिश, बोलीं- 'उनके पास कीचड़ है तो हमारे पास अलकतरा'

इतनी तारीख तक पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को ईडी की हिरासत

पार्थ चटर्जी को 23 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था. ईडी ने चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपये की नकदी और गहने जब्त किए हैं. अर्पिता भी चटर्जी के साथ तीन अगस्त तक के लिए ईडी की रिमांड पर हैं. मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चटर्जी से खुद को अलग करने की कोशिश करते हुए, बनर्जी ने अपनी सरकार के कामकाज के तरीके को भी उजागर किया था, जब उन्होंने कहा था कि किसी को अपने ही लोगों को नौकरी देनी होगी.

बता दें कि पार्थ चटर्जी खराब सेहत का हवाला देकर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हो गए थे लेकिन ईडी ने कहा कि वह बहाना बना रहे है. इस पर कोर्ट के आदेश के बाद भुवनेश्वर एम्स में चटर्जी की चिकित्सकीय जांच कराई गई. एम्स ने कहा कि नेता को भर्ती करने की जरूरत नहीं है, उन्हें जो भी दिक्कतें हैं वे पुरानी बीमारी के कारण हैं लेकिन गंभीर नहीं है. इस पर कोर्ट ने उन्हें तीन अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- National Herald Case: 36 सवालों की लिस्ट, देर शाम तक पूछताछ... जानें सोनिया गांधी से सवाल-जवाब पर ED की क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget