एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: क्या थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा फंस गए कांग्रेस विधायक अनूप सिंह?

Congress MLA Politics: झारखंड से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी

Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला (Congress MLA Umashankar Akela) ने कहा कि कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari), नमन विक्सल कोंगाड़ी (Naman Viksal Congadi), राजेश कच्छप (Rajesh Kachhap) बेकसूर हैं. उनको फंसाया गया है. बलि का बकरा बनाया गया. तीन विधायकों से कभी भी सरकार नहीं गिर सकती है. कांग्रेस के 12 विधायक (12 MLA) टूटेंगे तब सरकार गिरेगी. कांग्रेस विधायक अनूप सिंह के दावे में दम नहीं. किसी भी कांग्रेस विधायक को BJP की तरफ से 10 करोड़ रुपया देने का ऑफर नहीं आया है. कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अनूप सिंह को बीजेपी (BJP) से ऑफर आया था तो उनको थाने में शिकायत पहले ही दर्ज करानी चाहिए थी. अब शिकायत क्यों दर्ज कराये?

बता दें झारखंड से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी और यह भी कहा है कि तीनों विधायकों ने उनसे संपर्क किया था. 10 करोड़ रुपया और मंत्री पद का ऑफर झारखंड सरकार को गिराने के लिए दिया था. अनूप सिंह ने यह भी कहा है कि कांग्रेस के अन्य विधायकों से मेरी बात हुई है व उन सब को भी BJP के तरफ से 10 करोड़ का ऑफर सरकार गिराने के लिये दिया गया है.

उमाशंकर अकेला का बयान कई सवाल पैदा कर रहा
कांग्रेस के विधायक ही अनूप सिंह पर सवाल उठा रहे हैं और उनकी बातों को खारिज कर रहे हैं. वहीं झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा था कि असम सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा झारखंड में कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं. विधायकों से मिल रहे हैं. कांग्रेस के तीनों विधायकों को असम से फंडिंग हुई थी. लेकिन कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला का बयान कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भी कांग्रेस विधायक अनूप सिंह को लपेटा है. चारा घोटाला सहित कई तरह के भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करने वाले सरयू राय ने कहा की कांग्रेस विधायक उमा शंकर अकेला के दावे में दम है. यह भी कहा कि कांग्रेस के तीन नहीं 13 विधायक कैश के चक्कर में थे. 3 पकड़े गए. 10 अभी भी खुले घूम रहे हैं.

राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा झारखंड
खुद की इज्जत बचाने के लिए और अन्य 10 विधायकों (10 Other MLAs) की पोल न खुल जाए इसलिए कांग्रेस (Congress) के बड़े नेताओं के इशारे पर कांग्रेस विधायक अनूप सिंह (Congress MLA Anoop Singh) ने थाने में जाकर कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया. तीनों विधायकों को सफाई देने का भी मौका नहीं दिया गया. यह मनी लांड्रिंग का मामला है. FIR होने के बाद अब ED जांच शुरू की जाएगी. तेज बनने के चक्कर में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने FIR जल्दबाजी में दर्ज करा दी है. कांग्रेस के अन्य 10 विधायक भी जांच में फंस जायेंगे. झारखंड (Jharkhand) राष्ट्रपति शासन (President Rule) की तरफ बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ेंः 

Bengal SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी के पास मिले कैश को लेकर बोले पार्थ चटर्जी, 'पैसे मेरे नहीं हैं'

Explained: बंगाल से महाराष्ट्र तक ED छापेमारी की चर्चा, जानें प्रवर्तन निदेशालय का इतिहास, ताकत और अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरल कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget