एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में कांग्रेस को झटका, विधायक अश्विन कोटवाल बीजेपी में शामिल

Gujarat Congress: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आदिवासी इलाके खेड़ब्रह्मा से विधायक अश्विन कोटवाल ने विधानसभा के साथ साथ कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी का हाथ थाम लिया.

Congress MLA Join BJP: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. साबरकांठा जिले की खेड़ब्रह्मा से कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने मंगलवार को विधानसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी पार्टी का दामन थाम लिया है. गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी मुख्यालय पर कोटवाल का पार्टी में स्वागत किया है. इस्तीफा देने के बाद अश्विन कोटवाल ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हुए हैं और इसलिए वो बीजेपी पार्टी में शामिल हुए हैं.

कांग्रेस पार्टी में खुश नहीं थे अश्विन

बीजेपी में शामिल होने से पहले अश्विन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के बर्ताव से खुश नहीं थे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी उन उम्मीदवारों को टिकट नहीं देती है जो जनता के बीच जाकर काम करते हैं और पॉपुलर भी हैं बल्कि उन लोगों को टिकट देती है जो कांग्रेस नेतृत्व का गुणगान करते हैं. मुझे भी डर था कि कहीं कांग्रेस मेरी भी टिकट न काट दे तो मैंने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली.

साल 2007 में पीएम मोदी ने मुझे बीजेपी में शामिल होने को कहा था

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि साल 2007 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बीजेपी में शामिल होने की बात कही थी. तब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उस समय वो पहली बार विधायक बने थे. मुझे लगता है कि गुजरात का आदिवासी इलाका नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित हुआ है. उन्होंने मुझसे कहा थी कि आप बीजेपी में शामिल हो जाइए. मुझे ऐसे लोगों की जरूरत है जो आदिवासी लोगों के लिए मन से काम कर सकें. हालांकि उस वक्त मैं बीजेपी में शामिल नहीं हुआ लेकिन तब से मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया.

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल के दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं. अगर कांग्रेस की बात की जाए तो अश्विन के इस्तीफे को जोड़ लें तो इस समय पार्टी के पास मात्र 63 विधायकों की शक्ति है जबकि बीजेपी के पास 111 विधायक हैं.  

ये भी पढ़ें: Loudspeaker Row: राज ठाकरे पर मामला दर्ज होने पर संजय राउत का तंज, 'यहां अल्टीमेटम की राजनीति नहीं चलती'

ये भी पढ़ें: UP Yogi Model: बुलडोजर और लाउडस्पीकर के बाद अब सीएम योगी के इस मॉडल की हो रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget