एक्सप्लोरर

विधायक अदिति सिंह की कांग्रेस से दूरी और बढ़ी, ट्विटर से पार्टी का नाम हटाया

उत्तर प्रदेश में हो रही बस पॉलिटिक्स के बाद कांग्रेस के निशाने पर उनकी ही पार्टी की विधायक अदिति सिंह आ गई हैं. जिसके बाद बागी तेवर दिखाते हुए अदिति सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटा लिया है.

लखनऊः यूपी में कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह की दूरी पार्टी से लगातार बढ़ती ही जा रही है. बीते कुछ महीनों से अदिति कांग्रेस की लाइन से अलग होकर चल रही हैं. वहीं पार्टी ने अबतक उन्हें पार्टी की सदस्यता से तो नहीं हटाया है लेकिन विधानसभा की सदस्यता ख़त्म करने का आवेदन कांग्रेस की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पास लंबित है.

इसी बीच अदिति सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पार्टी कांग्रेस का नाम यानी आईएनसी हटा लिया है. आईएनसी हटने के बाद अब उनके ट्विटर अकाउंट पर सिर्फ रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह लिखा है. अभी हाल ही में अदिति ने कांग्रेस पर अन्य राज्यों से लाए जा रहे मज़दूरों के मामले में ट्विटर पर ही निशाना साधा था.

आपको बता दें कि अदिति सिंह बाहुबली नेता और रायबरेली में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं और 2017 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर से वो जीतकर विधानसभा पहुंचीं. हालांकि पिता के निधन के बाद से लगातार अदिति की नजदीकियां बीजेपी से देखी जा रही है.

अदिति की बगावत कोई नई नहीं है. विधायक अदिति सिंह ने पिछले साल गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस की तरफ से मना किए जाने के बावजूद यूपी की योगी सरकार की तरफ से बुलाये गए विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था. इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अदिति के इस कदम को गलत माना था. कांग्रेस की तरफ से अदिति की बगावत को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को एक आवेदन भी दिया गया है, जिसपर अबतक कोई फ़ैसला नहीं हो पाया है.

हाल ही में अदिति ने अपने ट्वीट में लिखा था - "आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई. कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बार्डर तक ना छोड़ पाई, तब सीएम योगी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी."

आपको बता दें कि कांग्रेस अदिति को अपनी पार्टी का सदस्य नहीं मानती लेकिन आधिकारिक तौर पर पार्टी से अबतक उनका निलंबन नहीं किया गया है. इसकी साफ़ वजह है कि पार्टी से निष्कासन होने पर अदिति निर्दलीय विधायक मान ली जाएंगी और विधानसभा के तमाम नियम उनपर लागू नहीं होंगे. कांग्रेस इसीलिए बिना निलंबित किये अदिति की विधानसभा सदस्यता ख़त्म कराना चाहती है ताक़ि सोनिया गांधी की सीट पर फिर से चुनाव हो. अगर कांग्रेस अदिति को बाहर का रास्ता दिखाती है तो अदिति पर न व्हिप लागू होगा, न दल बदल कानून और तब अदिति बिना अड़चन के बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. ऐसे में कांग्रेस के चुनिंदा विधायकों में एक विधायक कम हो चुका है, बस औपचारिकता बाक़ी है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में कोरोना मरीजों के बढ़ने के सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 792 नए केस आए, अब तक 300 से ज्यादा मौतें सरकार ने किया कंपनीज़ एक्ट में बदलाव, अब PM Cares में भी दिए जा सकेंगे CSR फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget