एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर मानवाधिकार आयोग पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस नेता माकन ने अस्पताल में बेड की उपलब्धता के साथ ही कोरोना टेस्टिंग का मुद्दा भी उठाया और युद्ध स्तर पर टेस्टिंग करवाए जाने की मांग की है.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बावजूद उचित इंतजाम करने में दिल्ली और केंद्र सरकार को नाकाम ठहराते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से दखल देने की मांग की है. माकन ने आयोग से मांग की है कि वो दिल्ली सरकार को निर्देश दे कि कोरोना से संक्रमित हर जरूरतमंद को अस्पताल में बिस्तर मिले और इसके मद्देनजर दिल्ली के सभी अस्पतालों में कम से कम 70 फीसदी बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित हो.

माकन ने शिकायत की है कि एक तरफ अस्पतालों में कोरोना के बेड खाली हैं वहीं मरीजों को अस्पताल में दाखिले के लिए भटकना पड़ रहा है. माकन के मुताबिक दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर लगभग 57 हजार बेड हैं और इनमें से 70 प्रतिशत कोरोना के लिए आरक्षित करने के बाद कोरोना मरीजों के लिए लगभग 40 हजार बेड उपलब्ध हो सकते हैं. फिलहाल दिल्ली सरकार के 38 अस्पतालों में से 33 में कोरोना का इलाज नहीं किया जा रहा.

वहीं जुलाई के अंत तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा साढ़े पांच लाख तक पहुंचने के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान पर माकन ने कहा है कि इसके लिए दिल्ली सरकार खुद जिम्मेदार है. जब कोरोना संक्रमण बढ़ रहा था तो सरकार ने दिल्ली को क्यों खोला? शराब के ठेके क्यों खोले? माकन ने कहा कि दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है. उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि सरकार की नींद आज खुली है. जो हालात बने हैं वह दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के निकम्मेपन की निशानी है.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) एच एल दत्तू को लिखी चिट्ठी में अजय माकन ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मौजूदा संकट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति दिल्ली सरकार की लापरवाही ने लोगों के जीने के अधिकार को गंभीर खतरे में डाल दिया है. माकन ने आम लोगों की जिंदगी की रक्षा के लिए आयोग से दखल देने की मांग की है.

आयोग को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस नेता माकन ने अस्पताल में बेड की उपलब्धता के साथ ही कोरोना टेस्टिंग का मुद्दा भी उठाया और युद्ध स्तर पर टेस्टिंग करवाए जाने की मांग की है. माकन ने आंकड़ों के हवाले से सवाल उठाया है कि ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में मात्र 3700 टेस्ट करवाए गए जबकि 29 मई को 7649 टेस्ट हुए थे. माकन ने सवाल उठाया कि टेस्टिंग की संख्या क्यों घटाई गई है जबकि दिल्ली में पॉजिटिव टेस्ट अनुपात 27 प्रति 100 टेस्ट पर पहुंच गया है.

माकन ने मांग की है कि आयोग दिल्ली सरकार को डॉक्टर महेश वर्मा कमिटी की रिपोर्ट को लागू करने के निर्देश दे जिसमें कहा गया कि मध्य जुलाई तक दिल्ली में 42 हजार बेड की जरूरत होगी जिनमें से 20 प्रतिशत बेड वेंटिलेटर की सुविधा से लैस हों. यानी लगभग 10 हजार वेंटिलेटर की जरूरत है जिसकी मौजूदा उपलब्धता बेहद कम है. आयोग को लिखी चिट्ठी में मकान ने कन्टेन्टमेंट जोन को लेकर दिल्ली सरकार की नीति को लेकर सवाल उठाए गए हैं साथ ही अंतिम संस्कार में हो रही कई दिनों की देरी का मुद्दा भी उठाया है और आयोग से दखल देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें

क्या विज्ञान भवन में भी हो सकता है संसद का मानसून सत्र? वेंकैया नायडू-ओम बिरला के बीच हुई बैठक में हुआ विचार

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget