एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- इन 3 विफलताओं पर हॉर्वर्ड में होगी केस स्टडी

पीएम मोदी ने कहा था कि ''महाभारत का युद्ध 18 दिनों में जीता गया था इस बार कोरोना का युद्ध जीतने में 21 दिन लगने वाले हैं.''

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी से जुड़ी विफलताएं भविष्य में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में अध्ययन का विषय होंगी.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना को 21 दिनों में पराजित करने से जुड़े एक बयान का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''भविष्य में कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी से जुड़ी विफलताएं हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में अध्ययन का विषय होंगी.''

महाभारत की लड़ाई में 18 दिन लगे थे, कोरोना की लड़ाई 21 दिनों में जीतेंगे- पीएम मोदी

कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ''महाभारत का युद्ध 18 दिनों में जीता गया था इस बार कोरोना का युद्ध जीतने में 21 दिन लगने वाले हैं.'' उन्होंने कहा था कि ''आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं. हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए.''

पीएम ने कहा था कि ''महाभारत के समय श्री कृष्ण सार्थी थे इस बार 130 करोड़ महारथी मिलकर कोरोना को हराएंगे. उन्होंने कहा कि इससे बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी को बनाए रखना है.''

दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश बना भारत

बता दें कि भारत कोरोना वायरस से दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है. अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले अब भारत में है. संक्रमण के मामले में भारत ने रूस को भी पछाड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 97 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24 हजार नए मामले सामने आए और 425 मौतें हुईं.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: दुनियाभर में अबतक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 5.36 लाख की हुई मौत

केंद्र सरकार के वैज्ञानिक ने कोरोना वैक्सीन पर कहा- कोवेक्सिन और जाइकोव-डी का परीक्षण महामारी के ‘अंत की शुरुआत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget