एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: आज देर शाम भारत लौटेंगे राहुल गांधी, बीजेपी ने उठाये ये सवाल

BJP On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब तीन हफ्ते बाद विदेश यात्रा से भारत लौट रहे हैं. उनकी लंबी अवधि की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं.

Rahul Gandhi To Return India: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार (20 जून) शाम अपनी विदेश यात्रा से भारत लौटने वाले हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी.

राहुल की लंबी विदेश यात्रा पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं. राहुल गांधी पिछले महीने छह दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए थे लेकिन विदेश यात्रा पर रहते हुए उन्हें करीब 21 दिन हो गए हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. राहुल गंधी उससे पहले पहले भारत लौट रहे हैं. राहुल की लंबी विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी आईसी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार (20 जून) को ट्वीट कर सवाल किया.

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने उठाया सवाल

बीजेपी नेता ने ट्वीट में लिखा, ''राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं, खासकर उनकी यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा रहस्यमयी है. विदेशी एजेंसियों और समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्ट्स भारत के हितों के खिलाफ इन यात्राओं के मकसद पर सवाल उठाती हैं.''

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों की एकजुट होने की कोशिशों के तहत पटना में होने वाली बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हो सकते हैं. राहुल गांधी ने इन दिनों विदेश में रहते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. 

विदेश से केंद्र सरकार को जमकर घेरते रहे राहुल गांधी

ओडिशा रेल हादसे के समय राहुल गांधी अमेरिका में ही थे और उन्होंने न्यूयॉर्क में आयोजित हुए प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम से आरोप लगाया था कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आगे नहीं बढ़ रहा है. उन्होंने रेल हादसे की जिम्मेदारी न लेने का आरोप सरकार पर लगाया था.

वहीं, पिछले दिनों ने उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिये आरोप लगाया था कि बीजेपी की नफरत की राजनीति की वजह से 40 दिनों से मणिपुर जल रहा है और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने इसमें लिखा था कि प्रधानमंत्री ने भारत को विफल कर दिया है और पूरी तरह से चुप हैं. इसी के साथ उन्होंने एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर में शांति बहाली के प्रयासों के तहत भेजने की वकालत की थी.

राहुल गांधी ने अपने एक ताजा ट्वीट में कहा, ''पीएसयू भारत की शान हुआ करते थे और रोजगार के लिए हर युवा का सपना हुआ करते थे. मगर, आज ये सरकार की प्राथमिकता नहीं हैं. देश के पीएसयू में रोजगार, 2014 में 16.9 लाख से कम हो कर 2022 में मात्र 14.6 लाख रह गए हैं. क्या एक प्रगतिशील देश में रोजगार घटते हैं?''

यह भी पढे़ं- Opposition Meeting: 'कांग्रेस से सभी पार्टियां ये सवाल पूछेंगी कि...', अरविंद केजरीवाल ने बैठक से पहले क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget