एक्सप्लोरर

Defamation Case: आज कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, सुबह-सुबह बेंगलुरु के लिए हो गए रवाना, जानें क्या है मामला

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में अदालत के समक्ष पेश होने के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं. यह मानहानि का मामला भाजपा महासचिव केशव प्रसाद ने दायर किया था.

Defamation case against Rahul Gandhi: कर्नाटक भाजपा के मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे. इसके लिए वो बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं. 

कर्नाटक भाजपा द्वारा 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन प्रकाशित करने के संबंध में दायर मानहानि के मुकदमे के संबंध में कोर्ट ने राहुल गांधी को 7 जून को कोर्ट में पेश होने को कहा है. इस विज्ञापन में तत्कालीन बीजेपी सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था

कोर्ट ने दिया पेश का आदेश

कथित झूठे विज्ञापनों पर मानहानि का मामला भाजपा महासचिव केशव प्रसाद ने दायर किया था. 1 जून को हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान सिद्धारमैया और शिवकुमार कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन तब राहुल गांधी पेश नहीं हुए थे. जिस पर भाजपा के अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि राहुल गांधी को सीआरपीसी 205 के तहत छूट नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि वह दूसरी बार उपस्थित नहीं हुए हैं.

इस पर कांग्रेस के वकील ने कहा था कि राहुल गांधी नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक हिस्सा ले रहे हैं और वो लोकसभा चुनाव में भी हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने अदालत से शनिवार (1 जून) की सुनवाई से छूट का अनुरोध किया था. उन्होंने आगे कहा था कि कांग्रेस नेता अगली तारीख पर उपस्थित होंगे, जिसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी ने 7 जून को उसके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था. 

जानें क्या है पूरा मामला 

आरोप हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत बीजेपी नेताओं के खिलाफ मुख्य समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापन दिये थे. इस विज्ञापनों में सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने 'भ्रष्टाचार रेट कार्ड' भी प्रकाशित किया गया था. राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर इन पोस्ट को शेयर किया था. 


यह भी पढ़ें: NDA Meeting: NDA का बढ़ेगा कुनबा, भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत भी हो सकते हैं बैठक में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget