एक्सप्लोरर

राहुल गांधी बोले- असम को RSS की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, जनता चलाएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में एक रैली में कहा कि असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे. असम को असम की जनता चलाएगी.'

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि असम को नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) नहीं चलाएगा, असम को आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे. कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की रैली में राहुल गांधी ने कहा, ''हम बीजेपी और आरएसएस को असम की हिस्ट्री (इतिहास), भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे. असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे. असम को असम की जनता चलाएगी.''

राहुल गांधी के बयान पर राज्यसभा सांसद और आरएसएस विचार राकेश सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी देश की राजनीति के विमर्श और संस्कृति और भाषा  को न्यूनतम स्तर पर ले जा रहे हैं. वे गाली गलौज वाली भाषा का उपयोग कर राजनीति के स्तर को गिरा रहे हैं. आरएसएस पर उनका बयान इसका ताजा उदाहरण है.''

राहुल गांधी ने कहा, ''असम समझौते की भावना को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए, जिस कारण शांति आई है.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे आशंका है कि बीजेपी की नीतियों के कारण असम हिंसा के रास्ते पर लौट रहा है.

उन्होंने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, ''बीजेपी जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है. असम में युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है. आप उन्हें क्यों मार रहे हैं? बीजेपी लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती.''

इससे पहले राहुल ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह नोटबंदी से बड़ा झटका होगा जिससे बहुत ज्यादा नुकसान होगा.

पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से अलग राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा, ''ये (एनआरसी और एनपीआर) नोटबन्दी नंबर 2 है. इससे हिंदुस्तान के गरीबों को बहुत नुकसान होने जा रहा है. नोटबन्दी तो भूल जाइये, ये उससे दोगुना झटका होगा. इसमें हर गरीब आदमी से पूछा जाएगा कि वह हिंदुस्तान का नागरिक है या नहीं. लेकिन उनके जो 15 दोस्त हैं उनको कोई दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. "

कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कहा- जनता की आवाज़ को दबा रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget