एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे ये 4 सवाल

इस वक्त लोग बेसब्री के साथ कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन देश में मार्च तक आ सकती है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ट्वीट कर चार सवाल किए गए हैं.

देश में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण और खतरनाक होता जा रहा है. राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में कोरोना की स्थिति बिगड़ने के बाद राज्य सरकार की तरफ से इसकी रोकथाम को लेकर नए कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है. राजस्थान और गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत फिर से कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है. ऐसे में इस वक्त लोग बेसब्री के साथ कोरोना वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन देश में मार्च तक या उससे पहले आ सकती है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ट्वीट कर चार सवाल किए गए हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जरूर राष्ट्र को यह बताना चाहिए कि-

1-सभी कोरोना वैक्सीन में से भारत सरकार किसे चुनेगी और क्यों?

2-किसे पहले कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जाएगी और इसके वितरण की क्या रणनीति रहेगी?

3-क्या वैक्सीन को मुफ्त सुनिश्चित किए जाने के लिए पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल किया जाएगा?

4-कब तक भारतीयों को वैक्सीन दी जाएगी?

भारत में लगातार 16वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 91 लाख के पार पहुंच गए. देश में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 44,059 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 511 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 41,024 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में चौथे नंबर पर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 91 लाख 40 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 33 हजार 738 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 43 हजार पर आ गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 2524 बढ़ गई. अब तक कुल 85 लाख 62 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 41,024  मरीज कोरोना से ठीक हुए.

26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज़्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 22 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 25 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.49 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

ये भी पढ़ें: कोरोना पर SC ने राज्यों को चेताया- नहीं संभले तो दिसंबर में बेकाबू होंगे हालात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के कपिल सिब्बल, जेपी नड्डा को लेकर क्या कहा?
'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के सिब्बल, नड्डा को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget