एक्सप्लोरर

'कड़ाके की ठंड में पानी की बौछार', बिहार में BPSC प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा

BPSC Aspirants Protest:70वीं BPSC प्रीलिम्स की दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

BPSC Aspirants Protest: कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पटना में छात्रों को कथित रूप से प्रताड़ित करने के लिए बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की आलोचना की.बीते रविवार को पटना पुलिस ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और उन पर पानी की बौछार की.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने लिखा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है.

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,"बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया. परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है. लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है. इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है. भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है." 

छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज

अनियमितताओं के आरोपों को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान के पास धरना दिया तथा पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद सड़क खाली करने से इनकार कर दिया. जैसे ही प्रदर्शन तेज हुआ, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले पानी की बौछार की. जब इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ,तो लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए.

छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ आंसू गैस और अत्यधिक शारीरिक बल का इस्तेमाल किया गया और दावा किया कि उन्हें जबरन सड़कों से घसीटा गया. महिला उम्मीदवारों ने भी झड़प के दौरान दुर्व्यवहार की बात कही. इन विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर, बिहार लोक सेवा आयोग ने लगभग 12,000 उम्मीदवारों के लिए 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (सीसीई) की पुनः परीक्षा की घोषणा की. 4 जनवरी, 2024 को होने वाली पुनः परीक्षा में विशेष रूप से वे उम्मीदवार शामिल होंगे जो 13 दिसंबर को पटना के बापू परिसर परीक्षा केंद्र में उपस्थित हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली वायु प्रदूषण: CJI ने सरकार से पूछा, 'रोकने के लिए क्या कदम उठाए? AQI 400 को छू रहा'
दिल्ली वायु प्रदूषण: CJI ने सरकार से पूछा, 'रोकने के लिए क्या कदम उठाए? AQI 400 को छू रहा'
किसानों के प्रोटेस्ट पर केंद्र से बोले डीके शिवकुमार, 'सरकार तय करे गन्ने का भाव'
किसानों के प्रोटेस्ट पर केंद्र से बोले डीके शिवकुमार, 'सरकार तय करे गन्ने का भाव'
भाखड़ा-नांगल और ब्यास प्रोजेक्ट पर SC का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 2011 के फैसले का हक
भाखड़ा-नांगल और ब्यास प्रोजेक्ट पर SC का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 2011 के फैसले का हक
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, मांगी थी राहत
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, मांगी थी राहत

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget