एक्सप्लोरर

'देश में पिछले 11 सालों से अघोषित आपातकाल', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बीजेपी पर निशाना

Emergency: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आपातकाल का जिक्र करके भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने पीएम मोदी पर पलटवार भी किया.

Mallikarjun Kharge Emergency: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमले को लेकर पलटवार भी किया, खरगे आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए 'संविधान हत्या दिवस' मनाने का नाटक कर रही है. उन्होंने कहा कि वह आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन मोदी सरकार में 'अघोषित आपातकाल' है.

खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज संविधान संकट में है. खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''अब ये संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं. आपातकाल के 50 साल पूरा होने के बाद उसे दोहरा रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''जिनका आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा, जिनका संविधान के निर्माण कोई योगदान नहीं रहा, जो हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते रहे, उन्हें अब सद्बुद्धि आई.''

संविधान बचाओ यात्रा से घबरा गई भाजपा - खरगे

खरगे ने दावा किया कि हम एक साल से संविधान बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं, उससे भाजपा घबरा गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार शासन में नाकाम रही. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नोटबंदी और काले धन के मामले में भी विफल रही. उन्होंने कहा कि असफलताओं को छिपाने के लिए यह नाटक रचा गया है.

खरगे ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ''आपातकाल तो आप लाए हैं. वो आपातकाल खत्म हो गया, लेकिन आज तो अघोषित आपातकाल है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में निर्वाचन आयोग कठपुतली बन गया है.

आपातकाल पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोई भी भारतीय यह कभी नहीं भूलेगा कि आपातकाल के दौरान संविधान की भावना का कैसे उल्लंघन किया गया. उन्होंने संवैधानिक सिद्धांतों को मजबूत करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि आपातकाल में संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को दबा दिया गया और बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाला गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget