एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के apple फोन में आया स्पाइवेयर का मैसेज, बोले- 'इस गिफ्ट के लिए थैंक यू मोदी जी'

KC Venugopal Attack On PM Modi: केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है.

KC Venugopal On Spyware: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार (13 जुलाई) को नरेंद्र मोदी सरकार पर उनके फोन को "दुर्भावनापूर्ण स्पाइवेयर" के जरिए निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि "हम इस घोर असंवैधानिक कृत्य" और गोपनीयता के उल्लंघन का विरोध करेंगे. वेणुगोपाल ने एप्पल से मिले एक मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें कहा गया, "आपको एक भाड़े के स्पाइवेयर हमले का निशाना बनाया जा रहा है, जो आपके एप्पल आईडी से जुड़े आईफोन को दूर से ही हैक करने की कोशिश कर रहा है."

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी, आपका धन्यवाद कि आपने अपना पसंदीदा दुर्भावनापूर्ण स्पाइवेयर मेरे फोन पर भी भेजा! एप्पल ने इतनी कृपा करके मुझे आपके इस विशेष उपहार के बारे में बताया! यह स्पष्ट कर दें कि मोदी सरकार आपराधिक और असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है, राजनीतिक विरोधियों पर हमला कर रही है और इस तरह से उनकी निजता का हनन कर रही है.

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनावों का संदेश यह था कि लोग संविधान और भाजपा के फासीवादी एजेंडे पर किसी भी हमले को अस्वीकार करते हैं. हम इस घोर असंवैधानिक कृत्य और हमारी निजता के हनन का पुरजोर विरोध करेंगे. 

क्या कहा गया है एप्पल की ओर से भेजे गए मैसेज में?

केसी वेणुगोपाल ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसको लेकर उन्होंने दावा किया है कि वो एप्पल की ओर से भेजा गया है. कथित रूप से एप्पल की ओर से भेजे गए इस मैसेज में कहा गया है कि एप्पल ने पहले उन्हें 30 अक्टूबर 2023 को एक नोटिफिकेश भेजा था, लेकिन यह कोई दोहराया गया नोटिस नहीं था और उन्हें यह सूचित करने के लिए था कि उनके डिवाइस पर एक और हमले का पता चला है.

'गंभीरता से लें इसे'

मैसेज में लिखा है, "एप्पल ने पाया है कि आप एक भाड़े के स्पाइवेयर हमले के निशाने पर हैं, जो आपके एप्पल आईडी से जुड़े आईफोन को दूर से ही हैक करने की कोशिश कर रहा है. यह हमला संभवतः आपको खास तौर पर इसलिए निशाना बनाने के लिए किया रहा है क्योंकि आप कौन हैं या आप क्या करते हैं. हालांकि इस तरह के हमलों का पता लगाने में कभी भी पूरी तरह से निश्चितता हासिल करना संभव नहीं है, लेकिन एप्पल को इस चेतावनी पर पूरा भरोसा है, कृपया इसे गंभीरता से लें."

ये भी पढ़ें: Captain Anshuman Singh: राहुल गांधी की किस बात ने जीता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता दिल? बांधे तारीफों के पुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget