एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- RSS को हिंदुओं का संगठन नहीं मान सकते

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस को हिंदुओं का संगठन नहीं मान सकते. 15 साल में जिनकी आत्मा में संघ की आत्मा प्रवेश कर गयी है, उनको पहचान कर दूर करना होगा.

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल में सेवादल के प्रशिक्षण शिविर सम्मेलन में शामिल होकर लम्बा वक़्त बिताया. दिग्विजय ने लाइन में लगकर खाना खाया और जी भर कर आरएसएस को भला बुरा कहा. उन्होंने कहा कि आज की सारी लड़ाई विचारधारा की है. भारत के संस्कार जोड़ने की है, अब देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है.

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ''आज़ादी के बाद आरएसएस संविधान का विरोधी रहा है. नरेंद्र मोदी डंडे से देश चलना चाहते हैं जो अब सम्भव नहीं है. दुनिया के सारे देशों में अल्पसंख्यको के संरक्षण का नियम है.'' उन्होंने कहा कि ''सावरकर की पुस्तिका के चर्चे के कारण सेवादल की चर्चा दुनिया में होने लगी है, ये किताब कई साल पुरानी है, तब क्या ये सो रहे थे. सावरकर जब काला पानी गए तब हम उनका सम्मान करते हैं, मगर जब वो माफ़ी मांगकर बाहर निकले तो हम उनके विरोधी बन गये.''

कांग्रेस नेता ने कहा कि ''आरएसएस को हिंदुओं का संगठन नहीं मान सकते. इसके मूल में फांसीवद का असर है. आरएसएस की मानसिकता तोड़ने वाली है जबकि कांग्रेस की विचारधारा जोड़ने की है.'' उन्होंने कहा कि ''आज संगठन को मजबूत करने की ज़रूरत है. आज कमी यही है कि कांग्रेस पार्टी आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स में कमजोर पड़ गयी है और चुनाव की पॉलिटिक्स में ज़्यादा पड़ गयी है.'' दिग्विजय ने कहा, ''सभी धर्मों का मूल इंसानियत है और यही इंसानियत देश को जोड़े रखेगी.''

दिग्विजय ने कहा कि ''मोदी और अमित शाह दो शरीर एक आत्मा हैं. जितना पीड़ित आज इनसे देश है उतने ही पीड़ित बीजेपी के लोग हैं. 15 साल में जिनकी आत्मा में संघ की आत्मा प्रवेश कर गयी है, उनको पहचान कर दूर करना होगा. देश में अशांति आ जाए तो विकास केसे होगा.'' उन्होंने कहा कि ''सीएए की आज ज़रूरत ही नहीं है. इनके पास कोई एजेंडा ही नहीं है. हर चीज़ को हिंदू मुसलमान करते हैं.'' कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हिंदू मुसलमान को बांटकर राज करने की सोचते हैं. जो अब बर्दास्त नहीं होगा.

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि ''कांग्रेस के कुछ लोग 370 का समर्थन करते हैं, वो कांग्रेस को समझते ही नहीं.'' उन्होंने कहा कि जेएनयू में ऐसी हिंसा बर्दास्त नहीं की जाएगी. दिग्विजय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने का समर्थन किया और कहा कि जो उन्होंने किया वो दिलेरी से किया.

यह भी पढ़ें-

मिडिल ईस्ट के तनाव को लेकर भारतीय नौसेना ने कसी कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget