एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने दिया अमित शाह को जवाब, कहा - जनता के हक के लिए भगवान राम भी कांग्रेस के साथ, RSS पर भी तंज

Congress Protest: दिग्विजय सिंह ने कहा कि, अमित शाह जी आपने शायद अपना राजनीतिक जीवन RSS से शुरू नहीं किया होगा नहीं तो आपको काले रंग से इतना एतराज नहीं होता.

Congress Protest: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर बीजेपी (BJP) ने कई तरह के आरोप लगाए हैं. पहले तो बीजेपी नेता इसे ईडी कार्रवाई को दबाने की कोशिश बता रहे थे, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस नेताओं के काले कपड़ों को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से जोड़ दिया. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की तरफ से इसका जवाब दिया गया है. उन्होंने कहा है कि हमारी लड़ाई सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है. साथ ही कांग्रेस नेता ने आरएसएस का नाम लेकर भी अमित शाह को घेरने की कोशिश की. 

कांग्रेस नेता ने दिया अमित शाह को जवाब
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की तरफ से ट्वीट किया गया कि, "महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह से बौखलाए भाजपा नेता काले रंग को कोस रहे हैं जबकि काला रंग न्याय के देवता यानि न्यायाधीश शनि देव का रंग है और हमारी पूरी लड़ाई मोदी सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण तरीके से लादी गई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है."

अपने दूसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि, "अमित शाह जी आपने शायद अपना राजनीतिक जीवन RSS से शुरू नहीं किया होगा नहीं तो आपको काले रंग से इतना एतराज नहीं होता. RSS का स्वयं सेवक कौन से रंग की टोपी पहनता है? काले रंग की. कुछ समझ में आया? मोदी सरकार की नीतियां रामराज्य की कल्पना से बिल्कुल विपरीत है, सरकार की अदूरदर्शिता से जनता के हाल बेहाल हैं इसीलिए भगवान राम भी जनता के हक़ की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के साथ हैं. प्रभु श्रीराम कृपा सिंधु हैं उनकी कृपा से कांग्रेस जनता को राहत दिलाकर रहेगी."

अमित शाह ने क्या कहा था?
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के पूरे प्रदर्शन को राम मंदिर से जोड़कर देखा. क्योंकि कांग्रेस के तमाम नेताओं ने सरकार के विरोध में काले कपड़े पहनकर विरोध किया था, ऐसे में अमित शाह ने कहा कि, "आज ही के दिन नरेंद्र मोदी जी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया था, इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ये विरोध कर रही है. ED व महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है. आज तो कांग्रेस ने एक कदम और आगे बढ़ काले कपड़े पहनकर विरोध किया है."

ये भी पढ़ें - 

Congress Protest: काले कपड़ों में सड़कों पर उतरी कांग्रेस तो अमित शाह ने घेरा, जानिए क्यों अब मच रहा हल्ला, 10 बड़ी बातें

National Herald Case: भोपाल में भी सील होगी नेशनल हेराल्ड की प्रॉपर्टी, शिवराज के मंत्री ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget