एक्सप्लोरर

पूर्व CM अशोक चव्हाण का दावा- विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे फडणवीस, बनेगी हमारी सरकार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकामयाब रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी मिलकर सरकार का गठन करेगी.

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकामयाब रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है.

 अशोक चव्हाण ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बावजूद बीजेपी अपनी कोशिश में नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि अजित पवार के पास विधायकों का समर्थन नहीं है और एनसीपी के 54 में से 48 विधायक आज शरद पवार की बुलाई बैठक में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अजित पवार के खेमे में 3-4 से अधिक विधायक नहीं रहेंगे और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जिस संख्या की जरूरत है वह शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर हासिल करेगी.

उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक विधायकों को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी कई हथकंडे अपना सकती है. इससे विधायकों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित जगहों पर रखने की जरूरत है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के सभी 44 विधायक एक हैं और शिवसेना और एनसीपी के विधायक भी एकजुट हैं. विधायकों को सुरक्षित जगहों पर रखने की बात पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़-मरोड़ दिया है जिस कारण एमएलए को सुरक्षित स्थानों पर रखने की जरूरत पड़ती है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के कारण महाराष्ट्र की राजनीति निचले स्तर पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन को लेकर बहुत सारी चीजें तय हो गई हैं और महाराष्ट्र में एक मजबूत सरकार देने के लिए तीनों पार्टी (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी) एकजुट है.

बता दें कि आज सुबह महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी ने मिलकर सरकार का गठन किया. एनसीपी नेता अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन दिया और वह उपमुख्यमंत्री बने. अजित पवार के इस निर्णय से एनसीपी चीफ नाखुश हैं और उन्होंने कहा कि अजित पवार का बीजेपी से हाथ मिलाना उनका निजी फैसला है. इससे पार्टी का लेनादेना नहीं है.

यह भी पढ़ें-

CM देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस

शरद पवार ने अजित पवार पर बनाया दवाब, डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देकर मिलने को कहा- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget