एक्सप्लोरर

'क्या डिपोर्टेशन और ट्रेड डील का मुद्दा उठाएंगे', पीएम मोदी संग जेडी वेंस की बैठक से पहले कांग्रेस ने पूछे सवाल

JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को 4 दिनों के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनके स्वागत में पीएम मोदी डिनर का आयोजन करने वाले हैं.

Congress On JD Vance Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर आ रहे हैं. सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी. उससे पहले कांग्रेस ने कुछ सवाल किए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश कहा कि क्या प्रधानमंत्री भारतीय छात्रों के निर्वासन और अमेरिका में भय के माहौल को लेकर चिंता जताएंगे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवालों की झड़ी लगाते हुए कांग्रेस ने कहा, “जैसा कि प्रधानमंत्री कल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मिलने की तैयारी कर रहे हैं, क्या आप भारत की चिंताओं से अवगत कराएंगे कि किस प्रकार भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया जा रहा है और भारतीय छात्रों को अमेरिका में भय के माहौल में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि उनके माता-पिता ने अपने बच्चों की अमेरिकी शिक्षा के लिए अपने जीवन की बचत खर्च कर दी है?”

जयराम रमेश के पीएम मोदी से सवाल-

उन्होंने आगे कहा, विश्व व्यापार संगठन में निहित बहुपक्षीय नियम-आधारित व्यापार प्रणाली के पूर्ण विनाश पर भारत की चिंताओं से अवगत कराएं, जिससे भारत को बहुत लाभ हुआ है?

कांग्रेस नेता ने कहा, साल 2015 के पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अमेरिका के हटने पर भारत की चिंता से अवगत कराएं, जो वैश्विक तापमान वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे हमारे करोड़ों लोगों की आजीविका को खतरा है?

जयराम रमेश ने पूछा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अमेरिका के हटने पर भारत की चिंताओं से अवगत कराएं, जो वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

उन्होंने ये भी कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराएं कि आगे किसी भी द्विपक्षीय व्यापार उदारीकरण का भारतीय किसानों, उद्योग और एमएसएमई पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा?

पीएम मोदी से मिलने वाले हैं वेंस

कांग्रेस ने ये सवाल तब किए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और भारतीय मूल की द्वितीय महिला उषा के सम्मान में डिनर का आयोजन करने वाले हैं. इस दौरान व्यापार, टैरिफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों सहित कई प्रमुख मुद्दों पर बातचीत होगी.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे - इवान, विवेक और मीराबेल चार दिनों की भारत यात्रा पर सोमवार को सुबह 10 बजे पालम एयरबेस पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आएंगे भारत, फैमिली के साथ ताजमहल समेत इन जगहों का करेंगे दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget