एक्सप्लोरर

कांग्रेस में G23 का प्लान तय, शिमला से चेन्नई तक का होगा दौरा

कांग्रेस के विद्रोही G23 खेमें का कार्यक्रम केवल जम्मू के बाद समाप्त नहीं होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक G23 के नेताओं ने शिमला से लेकर चेन्नई तक का प्लान बना लिया है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के विद्रोही G23 खेमें का कार्यक्रम केवल जम्मू के बाद समाप्त नहीं होने वाला. उच्च सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया की हमने संदेश दे दिया है कि हम अब अपने कदम वापस नहीं खींचने वाले.

शिमला से लेकर चेन्नई तक कार्यक्रमों का प्लान

सूत्रों के मुताबिक गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में जम्मू में बड़ी सभा कर खुद को असली कांग्रेसी बताने के बाद अब G23 के नेताओं ने शिमला से लेकर चेन्नई तक इस तरह के कार्यक्रमों का प्लान बना लिया है. इसी सिलसिले में इन नेताओं का अगला दौरा कुरुक्षेत्र में हो सकता है.

इस बीच सोनिया गांधी को संगठन में बदलाव और स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग वाली चिट्ठी लिखने वाले नेताओं में शामिल संदीप दीक्षित ने एबीपी न्यूज से गुलाम नबी आजाद के बचाव में कहा कि, “आजाद ने प्रधानमंत्री की तारीफ नहीं की बल्कि वो टंग इन चीक बयान था. कटाक्ष किया जो लोग समझ नहीं पाए. पार्टी के नेताओं से कहना चाहूंगा कि बेवकूफो की तरह बात ना करें, कोई महासचिव है, कोई वरिष्ठ सांसद है, इतनी भी चाटुकारिता ना करें”

प्रधानमंत्री के वैक्सीन लगवाना लगवाने का करते हैं स्वागत- संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित ने कहा कि, “आजाद जम्मू के हैं तो और कहां जाएंगे. मैं तो कहूंगा इन लोगों को ये बहुत पहले करना चाहिए था, मैं तो बहुत पहले से कह रहा था.” यही नहीं आज तो प्रधानमंत्री मोदी के वैक्सीन लगवाने पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए संदीप दीक्षित ने ये तक कह दिया कि, “अच्छा है प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लिया, लोगों में भरोसा होगा, हम इसका स्वागत करते हैं, हा मगर ये केरल, पुडुच्चेरी और असम वाली चीजें नहीं करनी चाहिए थी पीएम को पर फिर भी अच्छा किया प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवाया.”

प्रधानमंत्री कम से कम मुखौटा तो नहीं लगाते- संदीप दीक्षित

इशारों-इशारों में पहले की मनमोहन सरकार पर भी निशाना साधते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि, “कम से कम मोदी जी मुखौटा तो नहीं लगाते, जो है सो सामने है. होता तो ये सब पहले भी था, पहले के प्रधानमंत्री भी ये सब करते थे मगर छुपा के और मुखौटा लगा के मगर मोदी जी ऐसा नहीं करते.”

साफ है G23 के तेवर तल्ख हैं और आने वाले दिनों में कांग्रेस के भीतर की ये लड़ाई और बढ़ने वाली है. इस बीच कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए पार्टी फिलहाल इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी करने से परहेज कर रही है.

यह भी पढ़ें.

बिहार-गुजरात की जीत से गदगद ओवैसी का एलान, अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी AIMIM

Co-WIN 2, Corona Vaccination LIVE: PM के बाद नवीन-नीतीश ने लगवाई वैक्सीन, नेपाल के आर्मी चीफ ने लिया मेड इन इंडिया टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget