एक्सप्लोरर

Caste Census: राहुल गांधी का ये 'खास' फॉर्मूला होने लगा हिट! सर्वे का हवाला देकर PM मोदी से कही ये बड़ी बात, जानें पूरा मामला

Congress Caste Census Demand: जातिगत जनगणना को लेकर सियासत पिछले कुछ महीनों में सबसे ज्यादा देखने को मिली है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी ये मुद्दा खूब गरमाया था.

Caste Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंबे समय से जातिगत जनगणना करवाने की मांग की है. वह लगातार इस मुद्दे को अलग-अलग मंचों से उठाते रहे हैं. लोगों के बीच ये बात पहुंचने भी लगी है कि जातिगत जनगणना बेहद जरूरी है, तभी एक सर्वे में इसका समर्थन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती हुई नजर आई है. ये दिखा रहा है कि राहुल  गांधी का जातिगत जनगणना वाला आइडिया हिट हो रहा है. यही वजह है कि राहुल ने सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि इसे सरकार को तुरंत करवाना चाहिए. 

दरअसल, कांग्रेस ने इंडिया टुडे के सर्वे का हवाला देते हुए कहा है, "सर्वे में देश के मन की बात सामने आ गई है. हर बीतते वक्त के साथ 'जातिगत जनगणना' की मांग बढ़ती जा रही हैं. अब 74% लोगों का कहना है कि जातिगत जनगणना होनी ही चाहिए. समाज में किसकी कितनी आबादी है? इस सवाल के जवाब से ही सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है. देश के लोगों का साफ संदेश है- जातिगत जनगणना करो, हमारा हक दो." राहुल ने इसी पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए सरकार से जनगणना की गुजारिश की है.

जाति जनगणना पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मोदी जी, अगर आप जाति जनगणना को रोकने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप सपना देख रहे हैं. कोई शक्ति अब इसे रोक नहीं सकती! हिंदुस्तान का ऑर्डर आ चुका है. जल्द ही 90% भारतीय जाति जनगणना का समर्थन और मांग करेंगे. ऑर्डर अभी लागू कीजिए, या आप अगले प्रधानमंत्री को ये करते देखेंगे." उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो अगली सरकार में ऐसा जरूर होगा.

सर्वे में जाति जनगणना पर क्या कहा गया?

जाति जनगणना को लेकर करवाए गए सर्वे में लोगों से पूछा गया है कि क्या देश में इसे होना चाहिए? लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी 2024 में इस सवाल का जवाब हां में देने वाले लोगों की संख्या 59 फीसदी थी, जबकि उस वक्त 28 फीसदी लोगों ने ना में जवाब दिया. अगस्त 2024 में अब 74 फीसदी लोगों का कहना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए और 24 फीसदी ऐसा नहीं चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के बयान से BJP का किनाराः राहुल गांधी ने उठा दिए नीति-नीयत पर सवाल, दे दिया यह बड़ा बयान!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget