एक्सप्लोरर

कंगना रनौत के बयान से BJP का किनाराः राहुल गांधी ने उठा दिए नीति-नीयत पर सवाल, दे दिया यह बड़ा बयान!

Rahul Gandhi on Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने दावा किया था कि किसानों के प्रदर्शन में लाशें लटकी थीं और रेप की घटनाएं हो रही थीं. उन्होंने ‘‘षड्यंत्र’’ में चीन-अमेरिका के शामिल होने का आरोप लगाया था.

Rahul Gandhi on Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए एक बयान से सोमवार (26 अगस्त, 2024) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के किनारा करने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की नीति और नीयत पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने उसे किसान विरोधी करार देते हुए बड़ा बयान दिया. 

एक्स पोस्ट पर यूपी के रायबरेली कांग्रेस सांसद ने कहा, "किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है. 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है. ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता."

MSP आज भी ठंडे बस्ते में- राहुल गांधी

राहुल गांधी के मुताबिक, "किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, MSP पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है. अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता. नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें - INDIA किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा."

कंगना रनौत ने आखिर क्या दिया था बयान? 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं तक हो रही थीं. बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बीजेपी से मंडी सांसद को इस बयान के लिए टाइट किया गया. उन्हें हिदायत भी दी गई कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें.

यह भी पढ़ेंः J&K चुनाव में CM फेस कौन तो किसके हिस्से कितनी सीटें...जानें, कांग्रेस-NC के गठजोड़ से जुड़े 5 सवाल और उनके जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget