एक्सप्लोरर

Exclusive: प्रियंका गांधी ने कहा- नए कानूनों से टूटी जा रही किसानों कमर? खुद आंदोलनकारियों से क्यों नहीं मिलने जा रहे पीएम?

प्रियंका गांधी कहा कि ये किसान हैं, देशवासी है. ऐसे में समाधान क्यों नहीं पूरे मुद्दे का किया जा रहा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि तीनों कानूनों की किसान सरकार से वापसी चाहते हैं और वे उनके साथ हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हिंसा में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करने गुरुवार को रामपुर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार से यह सवाल किया कि आखिर दिल्ली सीमा पर इतनी फौज की तैनाती क्यों की गई है. उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब ये कहते हैं कि वे महज एक फोन कॉल की दूरी पर हैं तो उनका घर भी ज्यादा दूर उन आंदोलनकारी किसानों के प्रदर्शन स्थल से नहीं है. ऐसे में पीएम मोदी को खुद जाकर उन किसानों के साथ बातचीत कर उसका हल निकालना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ये किसान हैं, देशवासी है. ऐसे में समाधान क्यों नहीं पूरे मुद्दे का किया जा रहा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि तीनों कानूनों की किसान सरकार से वापसी चाहते हैं और वे उनके साथ हैं.

प्रियंका बोलीं- नए कानूनों से किसानों की टूटी जा रही कमर

एबीपी न्यूज से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नवरीत के परिवार वाले चाहते हैं कि उसकी मौत की न्यायिक जांच हो और वे परिवार की इस मांग का समर्थन करते हैं. कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए तीन नए कृषि सुधार संबंधी कानूनों के चलते किसानों की कमर टूटी जा रही है.

यूपी के एक किसानों का उदाहरण देते हुए प्रियंका ने कहा एक किसान ने 40 क्विंटल गोभी इसलिए फेंक दी क्योंकि एक रुपये का भाव मिल रहा था. उन्होंने कहा कि अगर सचमुच किसानों का संघर्ष नहीं है तो क्यों वे सभी इतने दिनों से बैठे हुए हैं.

किसानों को आंतकी कहना 'पाप'

प्रियंका गांधी ने पूछा कि आखिर किसानों का आतंकवादी क्यों कहा जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जो जवान सीमा पर तैनात हैं वे इन किसानों का ही बेटा हैं. दूसरी तरफ इन किसानों को आतंकवादी कहा जा रहा है. ये पाप है, ऐसा नहीं कहा जाना चाहिए.

गौरतलब है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हादसे में नवरीत सिंह की मौत हो गई थी. रामपुर पहुंचते वक्त रास्ते में हापुड़ जिले में प्रियंका के काफिले में शामिल तीन वाहन दुर्घटनावश एक-दूसरे से टकरा गए. प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि गजरौला के पास हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि घटना में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए, मगर थोड़ी ही देर के बाद प्रियंका अपनी मंजिल की तरफ रवाना हो गईं.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget