एक्सप्लोरर

खुद को एक अच्छा रक्षामंत्री साबित करें पर्रिकर, गोवा में अब कांग्रेस को सरकार बनाने दें: दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि यदि मनोहर पर्रिकर अपने पत्ते सही तरीके से चलें तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थान भी ले सकते हैं, और इसके साथ ही सिंह ने पर्रिकर को सलाह दी कि वह खुद को एक अच्छा रक्षामंत्री साबित करें, और गोवा में कांग्रेस को सरकार बनाने दें.

सिंह गोवा मामलों के पार्टी प्रभारी हैं, और उन्होंने अपनी पार्टी को भी एक सलाह दे डाली. उन्होंने कहा, "कांग्रेस को भी समझना चाहिए कि गोवा की जनता ने हमें काम करने का अंतिम मौका दिया है, अन्यथा हम खत्म हो जाएंगे. भगवान हमारी मदद करें."

रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने के बावजूद अधिक समय गोवा में बिताने वाले पर्रिकर पर चुटकी लेते हुए सिंह ने कहा कि उन्हें अब दिल्ली में आराम करना चाहिए और एक अच्छे रक्षा मंत्री के रूप में खुद को साबित करना चाहिए.

सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा, "मनोहर पर्रिकर के प्रति मेरी सहानुभूति है. लेकिन कभी हार न मानने की उनकी भावना के लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए. बुरी तरह हारने के बाद भी वह सरकार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं."

सिंह ने कहा, "पर्रिकर जी वापस आइए, और दिल्ली में आराम कीजिए तथा खुद को एक अच्छा रक्षामंत्री साबित कीजिए. कौन नहीं जानता कि यदि आप अपने पत्ते ठीक से फेंके तो आप मोदी का भी स्थान ले सकते हैं."

गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि बीजेपी 13 सीटें जीत पाई है. दोनों पार्टियां सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों और निर्दलीयों के साथ बातचीत कर रही हैं. 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सरकार गठन के लिए साधारण बहुमत हेतु 21 सदस्यों की जरूरत है.

दिग्विजय ने गोवा के मतदाताओं को कांग्रेस में भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कांग्रेस को गोवा के लोगों का मन समझने की सलाह भी दी.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस में भरोसा जताने के लिए गोवा के मतदाताओं को बहुत बहुत धन्यवाद. अत्यंत आभारी. हमने सबक ली है और 2007-12 के दौरान हुई गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी. हम किए गए वादे समयबद्ध तरीके से पूरे करेंगे."

उन्होंने कहा, "चूंकि हमें खंडित जनादेश मिला है, लिहाजा हम हमारे घोषणा-पत्र में किए गए प्रमुख वादों के साथ समझौता किए बगैर गैर बीजेपी विधायकों से समर्थन मांग रहे हैं. भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम गंभीरता के साथ गोवा और गोवावासियों के लिए काम करेंगे."

उन्होंने आगाह किया कि कांग्रेस के पास काम करने का अंतिम मौका है, और यदि हमने काम नहीं किया तो फिर खत्म हो जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget