एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- ‘कांग्रेस संस्कृति से मुक्ति पाने से है कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब’

2019 के चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. चुनाव के बीजेपी संगठन ने कमर कस ली है तो अब पीएम मोदी ने भी संवाद के जरिए जनता के बीच अपनी बात पहुंचाना शुरू कर दिया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का उनका नारा राजनीतिक रूप से मुख्य विपक्षी दल को समाप्त करने का नहीं, बल्कि देश को कांग्रेस संस्कृति से छुटकारा दिलाने के लिए है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस देश की राजनीति का मुख्य स्तंभ रही है, जिसकी संस्कृति का प्रसार सभी राजनीतिक दलों तक हुआ. पीएम मोदी ने अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें कही हैं. सवाल और पीएम मोदी के जवाब कांग्रेस मुक्त भारत पर क्या बोले पीएम मोदी ? पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस मुक्त नारे का अर्थ राजनीतिक उठापटक से नहीं है. बल्कि मैं चाहूंगा कि कांग्रेस खुद भी कांग्रेस मुक्त हो यानी उन बुराइयों से मुक्त हो, जो उसमें हैं, उनकी आलोचना कर समय खराब क्यों करूं. देश को तय करने दीजिए कि बाहर जाकर बोलने वाले लोग सही हैं या देश की छवि को धूमिल करने वाले.’’ तीन तलाक के खिलाफ लाए बिल पूछे गए सवाल पर क्या बोले पीएम मोदी ? पीएम मोदी ने कहा, ‘’क्या सत्ता की इतनी बड़ी भूख है कि आप निर्दोष मां-बहनों की जिंदगी बर्बाद होते देखते रहें. उन्हें भी अंदर से पीड़ा होती होगी, लेकिन शायद वोटबैंक के चलते वे मजबूर हैं. दल से बड़ा देश होता है. मैं मानता था कि राजीव गांधी के दौर की गलती से कांग्रेस सीखी होगी. वे नहीं समझे तो मन में पीड़ा होती है.’’ जीएसटी को लेकर क्या बोले पीएम मोदी ? पीएम मोदी ने कहा, ‘’संसद में प्यार से डिबेट करते हैं, लेकिन बाहर आकर गुस्सा दिखाते हैं. जीएसटी के फैसले सबने मिलकर किए हैं, लेकिन ठीकरा हमारे सिर फोड़ने का खेल चल रहा है. सरदार पटेल ने देश को राजनीतिक लिहाज से एक किया था, हमने आर्थिक लिहाज से यह काम किया.’’ 2019 से पहले लुभावने बजट पर क्या बोले मोदी? पीएम मोदी ने कहा, ‘’देश के सामान्य लोग मुफ्त की चीजों के भूखे नहीं हैं. वे अपने हक का ही चाहते हैं. यह वित्त मंत्री का अधिकार क्षेत्र है. मुझे दखल का हक नहीं है.’’ आतंक के मुद्दे पर क्या बोले पीएम मोदी ? पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैंने हमेशा कहा है कि भारत और पाकिस्तान बहुत लड़ लिए. आओ अब गरीबी से लड़ें. मैं सीधे पाकिस्तान की आवाम से बात करता हूं. दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है. आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ दुनिया आवाज उठा रही है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget