लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, कई राज्यों के लिए समितियां बनाई
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक, तेलंगाना, असम और छत्तीसगढ़ के लिए समन्वय समिति, प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव प्रचार समिति और कुछ अन्य समितियों का गठन किया है. इनमें इन प्रांतों से जुड़े तकरीबन सभी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है.
INC COMMUNIQUE
Appointment of DCC Presidents for Delhi. pic.twitter.com/LdewfA6YNa — INC Sandesh (@INCSandesh) January 31, 2019
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की. कर्नाटक के लिए 63 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति बनाई गई है जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धरमैया जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं.
INC COMMUNIQUE
Appointment of Campaign Committee for Karnataka Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/LBW3iI0zMH — INC Sandesh (@INCSandesh) January 31, 2019
तेलंगाना के लिए 37 सदस्यीय समन्वय समिति, 21 सदस्यीय चुनाव समिति, 42 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 41 सदस्यीय प्रचार समिति और पांच सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति बनाई गई है.
INC COMMUNIQUE
Appointment of office bearers to various committees for Telangana Pradesh Congress Committee. (1/2) pic.twitter.com/kITyDjTuyk — INC Sandesh (@INCSandesh) January 31, 2019
पार्टी ने असम के लिए 35 सदस्यीय समन्वय समिति, 21 सदस्यीय चुनाव समिति, 20 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 16 सदस्यीय प्रचार समिति, 35 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और 48 सदस्यीय घोषणपत्र समिति बनाई है.
INC COMMUNIQUE
Appointment of office bearers to various committees for Assam Pradesh Congress Committee. (1/2) pic.twitter.com/CK78NoaY93 — INC Sandesh (@INCSandesh) January 31, 2019
पार्टी ने छतीसगढ़ के लिए नौ सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और पांच सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम बनायी है. कुछ राज्यों के लिए सोशल मीडिया समन्वयक भी बनाये गए हैं.
बजट से पहले NDA की हुई अहम बैठक, शिरोमणि अकाली दल ने नहीं लिया हिस्सा यह भी देखेंINC COMMUNIQUE
Appointment of Election Management Team and office bearers for Media Coordination Committee for Chhattisgarh Pradesh Congress Committee. @INCChhattisgarh pic.twitter.com/TrkP43QC39 — INC Sandesh (@INCSandesh) January 31, 2019





















