एक्सप्लोरर

धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक

हिंदी सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर आत्मघाती हमले की धमकी का मामला सामने आया था, जिसके बाद बिग बी की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है.

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन समेत दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर आत्मघाती हमला करने की खबर ने मुंबई में हलचल बढ़ा दी थी. बिग बी के बंगले जलसा पर हमला करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद से ही बिग बी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया. वहीं, अभिषेक बच्चन भी उनके साथ साए के जैसे हर पल साथ दिखाई देते हैं. 

बिग बी हर रविवार को जलसा के बाहर फैंस से मिलने के लिए अपनी ट्रॉली पर आते हैं, जहां से वो अपने चाहने वालों से सामने से मिलते हैं. उन्हें हाय हैलो करते हैं और उनका दिन बना देते हैं. फैंस भी उनसे मिलने के लिए घंटों खड़े रहते हैं. ऐसे में धमकी के बाद भी उन्होंने इस सिलसिले को नहीं रोका. वो कड़ी सुरक्षा में उनसे मिलने के लिए जलसा के बाहर आते हैं.

ट्रॉली पर लगाए गए बुलेट प्रूफ शीशे

धमकी के बाद अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है. साथ ही जब बिग बी फैंस से मिलने के लिए जलसा का दरवाजा खोलते हैं तो उस समय अभिषेक पिता के साथ साए की तरह खड़े नजर आते हैं. वहीं, इस रविवार उनकी सिक्योरिटी में एक और इजाफा किया गया है. उनकी ट्रॉली को बुलेट प्रूफ शीशे से कवर कर दिया गया है. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो इस बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे दिखे और फैंस को एक बार फिर से निराश नहीं होने दिया.

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन हर बार की तरह इस रविवार भी पिता के साथ नजर आए. वो सिक्योरिटी से लेकर बाहर तक कड़ी नजर रखते हुए दिखे. अभिषेक पिता के साथ ढाल बनकर खड़े हैं और इससे एक बात साफ जाहिर की उन्हें धमकी के बाद पिता की चिंता ज्यादा हो गई है.


धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक

अमिताभ बच्चन प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो इन दिनों रियलिटी शो 'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं. शो में वो अक्सर कोई ना कोई किस्सा और कहानियां शेयर करते रहते हैं, जिससे कई बार हेडलाइन्स में भी आ जाते हैं. अमिताभ 84 साल की उम्र में भी एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. उनके पास 'कल्कि 2', 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'सेक्शन 84' समेत कई फिल्में हैं, जिसमें वो स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं.

राहुल यादव ABP Live में सीनियर कॉपी एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क संभालते हैं. उन्हें डिजिटल और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 साल से ज्यादा का अनुभव है. 
साउथ सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा पर उनकी मजबूत पकड़ और गहरी समझ है. वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, फिल्मों और कलाकारों से जुड़ी खबरों की खास कवरेज करते हैं. एबीपी से पहले राहुल 'राजस्थान पत्रिका', 'दैनिक भास्कर', 'जनसत्ता' और 'न्यूज़18 हिंदी' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया घरानों में काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से जनसंचार में एमए (MA in Mass Communication) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राम चरण ने शेयर किया ‘RC17’ का पोस्टर, सुकुमार के साथ फिर से मिलाया हाथ
राम चरण ने शेयर किया ‘RC17’ का पोस्टर, सुकुमार के साथ फिर से मिलाया हाथ
6.30 बजे तक 'जेलर 2' 451 करोड़ के पार, जानें रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
6.30 बजे तक 'जेलर 2' 451 करोड़ के पार, जानें रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा...', बर्थडे से पहले शाहरुख खान को मिला सरप्राइज
'दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा...', बर्थडे से पहले शाहरुख खान को मिला सरप्राइज
राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट
राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget