एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने प्रशांत किशोर में ढूंढा बीजेपी का काट, सोनिया गांधी का पार्टी को संदेश- प्रशांत जल्द होंगे पार्टी में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में सभी को ये बता दिया कि प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे और 2024 चुनाव की रणनीति बनाएंगे. 

कांग्रेस में अचानक बढ़ी चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है और अब ये स्पष्ट है कि बेहद मुश्किल वक़्त से गुज़र रही कांग्रेस ने एक तरह से प्रशांत किशोर में बीजेपी का काट ढूंढ लिया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में सभी को ये बता दिया कि प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे और 2024 चुनाव की रणनीति बनाएंगे. 

पिछले 4 दिनों से हर रोज़ प्रशांत किशोर सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर सोनिया गांधी समेत पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं. यहां गौरतलब है कि केवल पहली बैठक के बाद खुद राहुल गांधी विदेश चले गए थे उसके बावजूद चाहे भविष्य की रणनीति तय करने को लेकर तमाम नेताओं के साथ हुई बैठक हो या फिर हिमाचल चुनाव को लेकर हुई बैठक या फिर आज सोनिया गांधी के घर हुई कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में मध्यप्रदेश को लेकर बैठक, प्रशांत किशोर एक के बाद एक कांग्रेस की रणनीति बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

रणनीति पर हुई चर्चा

इसी सिलसिले में बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली पहुंचे और प्रशांत किशोर की मौजूदगी में सोनिया गांधी के निवास पर दोनों राज्यों में कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा हुई. गौरतलब है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में भी 10 जनपथ पर हुई बड़े नेताओं के साथ पहली ही बैठक में प्रशांत किशोर ने अपने प्रेजेन्टेशन में उन राज्यों में दूसरे क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की पैरवी भी की थी जहां-जहां कांग्रेस कमज़ोर है.

अब सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर की कांग्रेस में औपचारिक एन्ट्री भी जल्द हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर प्रमुख तौर पर दो काम पर फोकस करेंगे.

• प्रशांत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए रणनीति बनाएंगे. वे सभी राज्यो के प्रभारियों से भी सीधे संपर्क में रहेंगे.
• साथ ही प्रशांत गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत और सीट बंटवारे पर भी खुद बात करेंगे. प्रशांत इसकी रिपोर्ट सीधे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भेजेंगे.

गौरतलब वाली बात ये है कि उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनावों के वक्त भी राहुल गांधी ने जब सारी रणनीति का जिम्मा प्रशांत किशोर को सौंपा था तब भी प्रशांत किशोर पार्टी में किसी औपचारिक पद पर नहीं थे मगर आलाकमान का संदेश साफ था, प्रशांत किशोर के फैसले आखरी फैसले होंगे.

इस बार भी जिस तरह से राहुल गांधी के विदेश दौरे पर होने के बावजूद प्रशांत किशोर तमाम रणनीतिक बैठकों में शामिल हो रहे हैं उससे साफ है कि राहुल गांधी ने एक बार फिर जब तक प्रशांत किशोर की औपचारिक एन्ट्री पर फैसला नहीं होता, तब तक प्रशांत को फैसले करने और रणनीति बनाने की पूरी आजादी देने का मन बना लिया है.

यहां हालांकि आपको ये जानने में दिलचस्पी होगी कि सूत्रों के मुताबिक कुछ अरसे पहले भी प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा गर्म थी और सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर खुद भी कांग्रेस में महासचिव स्ट्रेटजी और प्लानिंग का पद लेने के इच्छुक भी थे और इस बाबत कांग्रेस नेतृत्व मन भी बना रहा था, मगर तब पार्टी के ही कई नेताओं इसका विरोध कर रहे था और ये फैसला टल गया था. सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर को इस बार संगठन में महासचिव जैसे किसी प्रभावशाली पद पर शामिल कराया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर को संगठन में महासचिव स्ट्रेटजी और एलायंस बनाया जा सकता है.

कांग्रेस को फुल टाईम अध्यक्ष की ज़रूरत

गांधी परिवार को उम्मीद है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस के रिवाइवल और मोदी से टक्कर के लिए कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से जान फूंक सकेंगे. प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को अपने प्रेजेन्टेशन में सुझाव दिए हैं कि सबसे अहम है कि कांग्रेस को फुल टाईम अध्यक्ष की ज़रूरत है और ये तय समय पर जल्द से जल्द किया जाना चाहिए.

प्रशांत किशोर ने अपने प्रेजेंटेशन में देशभर में लोकसभा की 370 से 400 सीटों पर फोकस करने, बिहार-यूपी और ओडिशा में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने और तमिलनाडु और महाराष्ट्र में गठबंधन करने की सलाह दी है.

• प्रशांत किशोर ने 52 स्लाइड का प्रेजेंटेशन दिया था.
• जिसमें 18 स्लाइड तो कांग्रेस की कम्युनिकेशन स्ट्रैटजी से जुड़ी थीं.
• 10 स्लाइड में बताया गया कि किन राज्यों से पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं.
• 4 स्लाइडों में प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि किन राज्यों में पार्टी को तुरंत मजबूत करने की जरूरत है.
• 4-5 राज्यों में गठबंधन बनाने की सलाह दी.
• प्रशांत किशोर ने इमेज बिल्डिंग से जुड़े कुछ प्रस्ताव भी दिए. यही नहीं प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की पूरी कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी बदलने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया. महत्वपूर्ण ये भी है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को सलाह दी है कि जिन राज्यो में कांग्रेस की सीधी टक्कर बीजेपी से है वहां पूरे स्ट्रक्चर में बदलाव की ज़रूरत है.

यह भी पढ़ें.

Surat News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- 'SCM पूरा होने पर विकास के लिए शहरों को खुद जुटाना होगा फंड'

Gandhinagar News: महिला LRD ने नहर में कूदकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pahalgam Attack Anniversary: 'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम
'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने PAK को दिया अल्टीमेटम
बंगाल चुनाव को लेकर ECI सख्त, 20 साल में पहली बार चुनाव अधिकारी ने किया हवाई सर्वे
बंगाल चुनाव को लेकर ECI सख्त, 20 साल में पहली बार चुनाव अधिकारी ने किया हवाई सर्वे
गुजरात ATS ने तोड़ा ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश रचने वालों का ख्वाब! पाटण और मुंबई से ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां
गुजरात ATS ने तोड़ा ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश रचने वालों का ख्वाब! पाटण और मुंबई से ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर IRGC ने किया अटैक, अमेरिका की नाकेबंदी के बीच ईरान का बड़ा एक्शन
Live: होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर IRGC ने किया अटैक, अमेरिका की नाकेबंदी के बीच ईरान का बड़ा एक्शन
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस
ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने से खुश नहीं ईरान, कहा- ये नई चाल, जानें किस बात पर अब भी भयंकर नाराज
ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने से खुश नहीं ईरान, कहा- ये नई चाल, जानें किस बात पर अब भी भयंकर नाराज
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
अजमेर दरगाह में शाहरुख खान को दिया गया धक्का, पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, एक्टर का कैसा था रिएक्शन? एक्स बॉडी गार्ड ने किया खुलासा
शाहरुख को अजमेर दरगाह में दिया गया धक्का, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, एक्स बॉडी गार्ड का खुलासा
US Iran Ceasefire: शहबाज-मुनीर ने कैसे डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
शहबाज-मुनीर ने कैसे ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
Video:1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget