एक्सप्लोरर

Gandhinagar News: महिला LRD ने नहर में कूदकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Gandhinagar News: गांधीनगर में पुलिस मुख्यालय में तैनात एक महिला लोक रक्षक दल (LRD) ने शनिवार को अदलज थाने के पास नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली.

Gandhinagar News: गांधीनगर में पुलिस मुख्यालय में तैनात एक महिला लोक रक्षक दल (LRD) ने शनिवार को अदलज थाने के पास नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली. उसका शव कलोल में जोशपुर गणपतपुरा के पास मिला. इसी के साथ संतेज पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. एलआरडी जवान निशा किरीट प्रजापति  ने 15 महीने पहले बृजेश गुर्जर से शादी की थी.  रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बृजेश अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है.  

क्या है पूरा मामला?

सोमवार को निशा काम के लिए घर से निकली लेकिन अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंची और उनका दोपहिया वाहन अदलज में लावारिस पाया गया.  दोपहिया वाहन में बृजेश के नंबर वाली एक चिट और उसके फोन को अनलॉक करने का पासवर्ड मिला. पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है.

इसके अलावा पंचमहल जिले से भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है. जिले के हलोल ग्रामीण पुलिस थाने ने मंगलवार को एक पुरुष और एक महिला की कथित आत्महत्या की जांच शुरू की, जिनके शव गादित गांव के पास नर्मदा नहर से बरामद किए गए थे. दुपट्टे की मदद से कमर से बंधे शवों को पहले वडोदरा जिले के वाघोड़िया तालुका के रामेशरा गांव के पास देखा गया था, लेकिन बचाव दल के स्थान पर पहुंचने से पहले हलोल की ओर धाराओं में बह गए. 

Panchmahal News: नर्मदा नहर से सड़ी-गली अवस्था में पाए गए पुरुष-महिला के शव, पुलिस कर रही है जांच

नर्मदा नहर से सड़ी-गली अवस्था में पाए गए  पुरुष-महिला के शव

हलोल में दमकल की टीमों ने मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गादित गांव के पास नहर से दोनों शवों को बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की.  दमकल अधिकारी जशु वाघेला के अनुसार, शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में पाए गए, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे 72 घंटे से अधिक समय से पानी में थे. हलोल ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं मिला है. दोनों शवों को कमर से दुपट्टे से बांधा गया था और यह कथित आत्महत्या का प्रथम दृष्टया मामला प्रतीत होता है. विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस ने शवों की शिनाख्त के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है और हलोल ग्रामीण थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है.

Gujarat Schools: मनीष सिसोदिया ने गुजरात के सरकारी स्कूलों की हालत की तरफ दिलाया पीएम का ध्यान, कही ये बात

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget