एक्सप्लोरर

असम NRC: CWC में चर्चा पर BJP ने पूछा, क्या संसद से बड़ी है कांग्रेस वर्किंग कमेटी?

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस एनआरसी पर संसद में चर्चा से भागती रही और हंगामा किया लेकिन इसपर उसने CWC में चर्चा की, क्या CWC संसद से बड़ी है?

नई दिल्ली: असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है. आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में भी एनआरसी का मुद्दा छाया रहा. कांग्रेस ने कहा कि पार्टी का मत है कि हर भारतीय नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करने का संपूर्ण और तर्कसंगत अवसर मिलना चाहिए. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एनआरसी पर चर्चा को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस एनआरसी पर संसद में चर्चा से भागती रही और हंगामा किया लेकिन इसपर उसने CWC में चर्चा की, क्या CWC संसद से बड़ी है? उन्होंने कहा, ''कांग्रेस एनआरसी के मुद्दे पर वोटबैंक का राजनीति कर रही है. राज्यसभा में जब अमित शाह ने एनआरसी के मुद्दे पर अपनी बात रखनी की कोशिश की तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया. आज वो CWC में इसकी चर्चा कर रहे हैं. क्या CWC संसद से बड़ा है.'' कांग्रेस की बैठक में क्या हुआ? राहुल गांधी की अध्यक्षता में आज सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से जुड़े ''असम करार'' को लेकर वह प्रतिबद्ध है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में असम के एनआरसी, मोदी सरकार का भ्रष्टाचार, अर्थव्यवस्था की स्थिति, बेरोजगारी और कृषि संकट पर विस्तार से चर्चा हुई.'' राफेल डील: राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- लोगों का 130,000 करोड़ रु. छीनकर दोस्तों को दिया उन्होंने कहा, ''कार्यसमिति ने माना कि एनआरसी की पूरी प्रक्रिया असम समझौते के तहत शुरू हुई थी. पूरी प्रक्रिया की शुरूआत उस वक्त की कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई. इसका लक्ष्य था कि जो विदेशी अवैध तरीके से आये हैं उनकी पहचान हो.'' सुरजेवाला ने कहा, ''मई 2016 तक असम में तरुण गोगोई की सरकार ने एनआरसी के 80 फीसदी काम को पूरा कर लिया था. कांग्रेस असम समझते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताती है. इस प्रक्रिया से 40 लाख लोग बाहर रह गए. इसमें हिन्दू बंगाली हैं, सेना के लोग हैं, दूसरे राज्यों के लोगों के नाम भी इसमें हैं.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस का यह भी मत है कि हर भारतीय नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करने का संपूर्ण और तर्कसंगत अवसर मिलना चाहिए.'' सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ''बीजेपी पूरी प्रक्रिया को सामाजिक तानेबाने को तोड़ने के लिए इस्तेमाल कर रही है. इसका कारण है कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों से देश का ध्यान भटकाना चाहती है. कार्यसमिति ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस षडयंत्र को नाकाम करें.'' सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव खत्म, केएम जोसफ समेत तीन SC के जस्टिस नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget