एक्सप्लोरर

Congress President Election: मधुसूदन मिस्त्री ने किया दावा, 'कई नेताओं ने बैलेट पेपर पर राहुल गांधी लिख दिया'

कांग्रेस की चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी के बैलेट पेपर में सिग्नेचर थे और किसी-किसी ने बैलेट पेपर में राहुल गांधी का ही नाम लिख दिया.

Congress President Election Result: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए. उन्होंने अपने शशि थरूर को 6,825 वोटों के अंतर से हराया. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि खड़गे को 7,897 वोट मिले और थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए. उन्होंने कहा कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए.

दिलचस्प ये भी रहा कि कई नेताओं ने बैलेट पेपर पर राहुल गांधी लिख दिया. मिस्त्री ने कहा, ''किसी के बैलेट पेपर में सिग्नेचर थे, किसी ने नाम लिख दिया था और किसी-किसी ने बैलेट पेपर में राहुल गांधी ही नाम लिख दिया.''

क्या बोले थरूर?
मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे को आधिकारीक रूप से निर्वाचित घोषित करते हुए बताया कि वह 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे. खड़गे से हार के बाद शशि थरूर ने कहा कि ‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खरगे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं.

खड़गे ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद करता हूं.’’

खड़गे के घर मिलने पहुंची सोनिया गांधी
मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका के साथ खड़गे के घर पहुंची और उनको बधाई दी. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर खड़गे जी को हार्दिक शुभकामनाएं.

मुझे पूरा विश्वास है कि राजनीतिक जीवन का आपका जमीनी अनुभव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) की विचारधारा को मजबूती देगा. आपके नेतृत्व में संविधान (Constitution) और लोकतंत्र (Democracy) की रक्षा के लिए कांग्रेस (Congress) संघर्ष जारी रखेगी.

Delhi New Minister: राजकुमार आनंद होंगे केजरीवाल सरकार में मंत्री, राजेंद्र पाल गौतम की लेंगे जगह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget