एक्सप्लोरर

Adhir Chaudhary On Mamata: डेंगू से जूझ रहा बंगाल, ममता स्पेन घूम रहीं, अधीर रंजन ने विदेश दौरे पर उठाए सवाल

Adhir Chaudhary Questions Mamata Foreign Trip: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से विदेश दौरे पर खर्च का हिसाब मांगा है. पूछा- किताबें बेचकर गुजारा करने वाली ममता ने स्पेन में होटल खर्च कैसे चुकाया?

Adhir Chaudhary Questions Mamata Foreign Trip: पश्चिम बंगाल में डेंगू के तेज से बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाए है. बंगाल कांग्रेस चीफ और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सीएम बनर्जी स्पेन जा सकती हैं लेकिन वह लोगों का दर्द समझने में नाकाम हैं.

रविवार (24 सितंबर) को चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही बंगाल में अगस्त-सितंबर के दरमियान डेंगू के तेज संक्रमण की चेतावनी दी थी. इसकी वजह है कि बंगाल में आम लोगों के प्रति सरकार की अनदेखी. इस बीच मुख्यमंत्री विदेश जा रही हैं. जाहिर सी बात है वह लोगों का दर्द नहीं समझ सकतीं.

मुर्शिदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक आलीशान होटल में ठहरने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "हमने सुना है मुख्यमंत्री अपना सरकारी वेतन नहीं लेती हैं. वह अपनी किताबों और पेंटिंग्स की बिक्री से गुजरा करती हैं तो स्पेन में एक होटल में रहने का खर्च कैसे चुकाया? उस होटल का बिल हर दिन का 3 लाख रुपये है.

ममता बताएं विदेश दौरे पर कितना खर्च 

उन्होंने सीएम के विदेश दौरे को लग्जरी सफल करार देते हुए कहा, ममता बताएं कि उनके इस दौरे पर कितना खर्च हुआ है. किस उद्योगपति को बंगाल में निवेश के लिए लेकर आई है? वह बंगाल के लोगों को बेवकूफ बना रही हैं.

पश्चिम बंगाल में हर साल बंगाल व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) आयोजन होता है, जिसमें दुनियाभर के प्रतिनिधि जुटते हैं. इसमें होने वाले खर्च का जिक्र करते हुए अधीर ने कहा, "विश्व बंगाल औद्योगिक बैठक में जो खर्च किया है उसका 10 फीसदी भी वापस आ जाता तो बंगाल के लाखों बेरोजगारों को नौकरी मिल जाती. ममता को बताना चाहिए कि स्पेन की कौन सी कंपनी बंगाल में निवेश करने आ रही है."

शांतिनिकेतन के वर्ल्ड हेरिटेज पर क्या कहा

यूनेस्को ने हाल ही में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की ओर से स्थापित मुर्शिदाबाद के शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया. इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि शांतिनिकेतन को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है. आवश्यक यह है कि वहां गुरुदेव ने जिस अनुकूल माहौल के लिए शिक्षण संस्थान की स्थापना की थी, वैसा हुआ है कि नहीं. वहां हर रोज आरएसएस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई हो रही है.

महिला आरक्षण बिल पर

महिला आरक्षण बिल को अधीर चौधरी ने ध्यान भटकाने वाला करार दिया और कहा कि मुख्य मुद्दों से केंद्र ध्यान भटकाना चाहता है. रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान प्रकरण पर चौधरी ने कहा, "हमने स्पीकर को पत्र लिखा है. नई संसद में बीजेपी की यह नई सोच है. विपक्ष जब बोलता है तो कहा जाता है कि पीएम का अपमान कर रहे हैं लेकिन बीजेपी सभी लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान कर रही है.

ये भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में अधीर रंजन चौधरी ने क्या लिखा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget