एक्सप्लोरर

रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में अधीर रंजन चौधरी ने क्या लिखा?

Ramesh Bidhuri Video: सांसद दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार (23 सितंबर) को बीजेपी पर हमला किया.

Ramesh Bidhuri Remark: लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल जारी है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार (23 सितंबर) को निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नफरत फैलाती है.

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''ये साबित करता है कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेताओं ने जिस तरीके के दावे नई संसद को लेकर किए थे उसके पीछे की असलियत पता चल गई.'' 

लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी?
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने इसमें लिखा कि संसद के इतिहास में कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया. ये सब स्पीकर की मौजदूगी में किया गया.

दानिश अली ने भी लिखा लेटर
बीएसपी नेता दानिश अली भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिख चुके हैं. उन्होंने इसमें मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि वो बिधूड़ी के खिलाफ नियम 222, 226 और 227 के तहत नोटिस देना चाहते हैं. 

उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह सदन की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं. 

क्या मामला है?
संसद में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर चर्चा चल रही थी. इसमें हिस्सा लेते हुए रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. हालांकि बिधूड़ी के शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया गया, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

पूरे मामले में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने बिधूड़ी के सदन से निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

ये भी पढ़ें- सांसद रमेश बिधूड़ी के बदले सुर से आया सियासी बवंडर, नोटिस जारी, विपक्ष को मिला एजेंडा, निशाने पर BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget