एक्सप्लोरर

Pragya Singh Thakur's Remarks: प्रज्ञा ठाकुर के चाकू वाले बयान पर बवाल, जयराम रमेश ने कहा- हेट स्पीच को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Pragya Thakur: मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए घरों में हथियार रखने वाला बयान दिया था. इसको लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है.

Hate Speech Case: कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को हेट स्पीच का मामला करार दिया है और वो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो साफ तौर पर हेट स्पीच का मामला है और उनके खिलाफ हेट स्पीच का मामला चलने चाहिए. दरअसल, जयराम रमेश का आरोप है कि कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक समारोह में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी नफरत फैलाने वाले भाषण का एक स्पष्ट उदाहरण है.

उन्होंने आगे कहा कि रमेश ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मामला दायर करेंगे क्योंकि कर्नाटक में पुलिस बीजेपी के सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी. कर्नाटक में फिलहाल बीजेपी का शासन है और राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

जयराम रमेश ने पीटीआई भाषा से बात करते हुए कहा है कि कर्नाटक में की गई बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी नफरत भरे भाषण का एक स्पष्ट उदाहरण है और मैं उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करूंगा.

‘समाज को विभाजित करने वाली टिप्पणी’

उन्होंने कहा कि ठाकुर की टिप्पणी स्पष्ट रूप से समाज को विभाजित करने की कोशिश करती है, जबकि दावा किया गया है कि स्थानीय पुलिस दक्षिणी राज्य में बीजेपी के सत्ता में होने के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी.

ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है क्योंकि उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या के बारे में बात की थी. उन्होंने हिंदुओं से आह्वान किया कि वे कम से कम अपने घरों में चाकुओं की धार तेज रखें, क्योंकि सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है.

क्या कहा प्रज्ञा ठाकुर ने?

रविवार को शिवमोग्गा में हिंदू जागरण वेदिके के दक्षिणी क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए, मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो कोई भी "हमारे घर में घुसपैठ करता है" उसे करारा जवाब दिया जाए.

उन्होंने कहा, “अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकुओं में धार तो रखो.... पता नहीं क्या स्थिति आ जाए जब.... आत्मरक्षा का अधिकार सबका है. कोई घुसपैठ करे तो हमारा घर है और हम पर हमला करता है, करारा जवाब देना हमारा अधिकार है.”

ये भी पढ़ें: Pragya Singh Thakur: 'चाकू की तेज रखें धार..', सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के मामले में दो शिकायतें दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget