एक्सप्लोरर

देश विरोधी बयान पर बढ़ीं वीर दास की मुश्किलें, दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

Vir Das Video: कॉमेडियन वीर दास की एक वीडियो पर बवाल मच गया है. अमेरिका में उनकी परफॉर्मेंस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Vir Das: कॉमेडियन वीर दास की एक वीडियो पर बवाल मच गया है. अमेरिका में उनकी परफॉर्मेंस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद एक्टर वीर दास के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

वायरल क्लिप में वीर दास ने कहा कि वह 'दो भारत' से आते हैं, जहां भारतीय मर्द दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में वे महिलाओं के साथ गैंगरेप करते हैं. इसके बाद वीर दास को ट्विटर पर लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और बीजेपी नेताओं ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट में वीर दास पर हमला बोला है. उन्होंने वीर दास को टैग करते हुए लिखा, जब आप सभी भारतीय मर्दों को गैंग रेपिस्ट कहते हैं तो इससे पूरी दुनिया में भारतीयों के खिलाफ जातिवाद और बुलिंग में इजाफा होता है. बंगाल में भयंकर अकाल के बाद चर्चिल ने कहा था,  'खरगोशों की तरह प्रजनन करते हैं ये भारतीय, ऐसे ही मरेंगे. उन्होंने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की सेक्स ड्राइव / प्रजनन क्षमता को जिम्मेदार ठहराया था.' पूरी जाति को निशाना बनाने वाला ऐसा काम सॉफ्ट टेररिज्म है...ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

बाद में वीर दास ने दी सफाई 

वहीं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा देखते हुए अब वीर दास ने अपनी सफाई में कहा है कि, उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि वो वीडियो में लोगों की सोच को लेकर बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, "एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है."

वीर दास ने ट्विटर पर एक नोट साझा कर कहा कि उनका इरादा यह याद दिलाने का था कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी ‘महान’ है. वीर दास ने आगे कहा कि, "लोग भारत को एक उम्मीद के साथ देखते हैं. नफरत के साथ नहीं. लोग भारत के लिए तालियां बजाते हैं इज्जत देते हैं और मुझे अपने देश पर गर्व है. मैं इस गर्व के साथ जीता हूं." 

ये भी पढ़ें

Vir Das: वीर दास की वीडियो पर लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए बताया 'देश-विरोधी', कॉमेडियन ने दी सफाई

वीर दास को ट्रांसजेंडर समुदाय का मजाक बनाना पड़ा भारी, ट्रोलिंग का शिकार होते ही एक्टर ने अपने बयान के लिए मांगी माफी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget