एक्सप्लोरर

Commercial LPG Cylinder: गैस सिलेंडर पर बढ़े 195 रुपये तो क्या बोली सरकार, 'ये पूरी तरह...'

Commercial LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बीच 1 अप्रैल यानी आज बुधवार से ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए. इस पर केंद्र सरकार का बयान सामने आया है.

सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर बयान जारी किया है.  सरकार का कहना है कि कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, ढाबों और इंडस्ट्री में होता है, उनके दाम सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं होते. ये पूरी तरह बाजार के हिसाब से तय होते हैं और आमतौर पर हर महीने बदले जाते हैं.

LPG खपत में हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से भी कम

देश में कुल LPG खपत में इनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से भी कम है, इसलिए इनके दाम बढ़ने का सीधा असर आम घरेलू उपभोक्ता पर सीमित है. 1 अप्रैल को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आया तेज उछाल है. इसके पीछे प्रमुख कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वैश्विक LPG सप्लाई का 20-30 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होना है, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव बना और कीमतें बढ़ गईं.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को नुकसान

सरकार का पक्ष है कि आम आदमी की रसोई पर फिलहाल इस बढ़ोतरी का असर नहीं डाला गया है. मौजूदा स्थिति में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां  हर घरेलू सिलेंडर पर करीब 380 रुपये का नुकसान उठा रही हैं. अनुमान है कि मई के अंत तक यह कुल नुकसान लगभग 40,484 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. पिछले साल भी कुल 60000 करोड़ रुपये के नुकसान में से आधा बोझ सरकार और आधा ऑयल कंपनियों ने उठाया था. ताकि, अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर सीधे जनता पर न पड़े.

सरकार ने भारत की पाकिस्तान और नेपाल श्रीलंका से तुलना करते हुए कहा ,  पाकिस्तान में यह करीब 1,046, श्रीलंका में 1,242 और नेपाल में 1,208 के आसपास है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़े

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के चलते कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 अप्रैल को 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये का इजाफा किया है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रुपये हो गई है. 1 मार्च से अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 310 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में आज से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2208.00 रुपये, मुंबई में 2031.00 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गई है.

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, कहा- बागी TMC सांसदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो...
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, कहा- बागी TMC सांसदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो...
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget