एक्सप्लोरर

निधन के एक घंटे पहले हरीश साल्वे से हुई थी सुषमा स्वराज की बात, कहा- 1 रुपये की फीस के लिए कल आना

कुलभूषण जाधव मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए हरीश साल्वे ने सिर्फ एक रुपये की फीस ली थी. वहीं पाकिस्तानी पक्ष के वील ने करीब 20 करोड़ रुपये लिए थे. हरीश साल्वे के एक रुपये फीस लेने की जानकारी खुद सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दी थी.

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. रात करीब 12.30 बजे सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित घर ले जाया गया. सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जंतर-मंतर स्थित उनके आवास पर उनका अंतिम दर्शन किया जा सकेगा. आज शाम करीब तीन बजे लोधी रोड पर सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार होगा.

सुषमा स्वराज के निधन पर हर कोई उन्हें अपने तरीके से याद कर रहा है. कुलभूषण जाधव मामले अंतरराष्ट्रीय अदालत में भाऱत का पक्ष रखकर जीत दिलाने वाले वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने उन्हें याद करते हुए बेहद खास और रोचक बात बताई. उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि मेरी उनसे रात आठ बजकर पचास मिनट पर ही बात हुई और वे बिल्कुल ठीक थीं.

साल्वे ने कहा, ''मैंने रात 8:50 पर उनसे बात की. यह एक बहुत ही इमोशनल बातचीत थी. उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे उनके घर आना होगा और मिलना होगा. उन्होंने कहा- जो केस आपने जीता उसके लिए मैं एक रुपए आपको देना चाहती हूं. मैंने कहा कि बेशक मुझे वह कीमती फीस लेना चाहूंगा. उन्होंने मुझ से कहा कि कल 6 बजे आना.”

हरीश साल्वे ने कहा कि मुझे अभी भी उनके निधन के समाचार पर विश्वास नहीं हो रहा है. बता दें कि कुलभूषण जाधव मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए हरीश साल्वे ने सिर्फ एक रुपये की फीस ली थी. वहीं पाकिस्तानी पक्ष के वील ने करीब 20 करोड़ रुपये लिए थे. हरीश साल्वे के एक रुपये फीस लेने की जानकारी खुद सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दी थी. सुषमा स्वराज ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले को भारत के लिए एक महान जीत बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget