कोरोना मरीजों के लिए कॉलेज क्लासरूम का सहारा, क्लासरूम में बनाया गया कोरोना वार्ड
कोरोना मरीजों के इलाज और एडमिट के लिए बीएमसी को कॉलेज का सहारा मिल रहा है . कॉलेज के कमरों को अस्पताल के वार्ड में तब्दील किया जा रहा है.

मुंबई: देशभर के शहरों के मुकाबले आर्थिक राजधानी मुम्बई में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है . 28 अप्रैल की मुम्बई महानगर पालिका की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक मुम्बई में कोरोना मरीजों की संख्या 5982 पहुच गई है . मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 393 नए मामले सामने आए है . मुम्बई में कोरोना से 244 लोगो की मौत हो गई है . मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 20 लोगो की मौत हुई है.
कोरोना मरीजों के इलाज और एडमिट के लिए बीएमसी को कॉलेज का सहारा मिल रहा है . कॉलेज के कमरों को अस्पताल के वार्ड में तब्दील किया जा रहा है. मुंबई में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिससें मरीजों की संख्या भी लगातार बढ रही है . इन सब को मद्दे नजर रखते हुए बीएमसी ने अब अस्पतालों के अलावा कॉलेज के कमरों को भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है .
मुम्बई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने एबीपी न्यूज़ को बताया की, बीएमसी ने कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड्स और कमरों का इंतजाम किया है. बीएमसी ने मुंबई के सोमैया कॉलेज के फिजियोथेरोपी के छह कमरों में बेड्स और अन्य बदलाव कर इन कमरों को अस्पताल के वार्ड में तब्दील किया है . फ़िलहाल यहाँ 55 बेड्स लगा दिए है , कुछ दिनों में अतिरिक्त बेड्स और अन्य सुविधा देने का भी इंतजाम बीएमसी की तरफ से किया जा रहा है.
मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बीएमसी वार्ड अधिकारी के साथ खुद जाकर इस व्यवस्था का जायजा लिया. मम्बई की प्रथम नागरिक मेयर किशोरी पेडनेकर ने आगे की तैयारियों पर ज़ोर देने की बात कही .
Source: IOCL




























